एक्सप्लोरर

जयपुर में धूम से मनाया गया ईद ए मिलाद उन नबी का जश्न, दिखी गंगा जमनी तहजीब

Eid E Milad Un Nabi: जयपुर में जुलूस के जरिए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शख्सियत और उनके पैगाम के बारे में बताया गया. जुलूस में भारी भीड़ उमड़ी पड़ी.

इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश का त्यौहार ईद ए मिलाद उन नबी यानी बारावफात शुक्रवार (5 सितंबर) को पिंक सिटी जयपुर में भी पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया. 

इस मौके पर जगह-जगह जलसे आयोजित किए गए और जुलूस निकाले गए. जयपुर के पुराने शहर में सभी जुलूस एक साथ मिलकर आगे बढ़े. इन जुलूसों में हाथी और ऊंट घोड़े भी शामिल रहे.

दिखी गंगा जमनी तहजीब

इस मौके पर जयपुर के अलग-अलग इलाकों में जुलूस निकाले गए इस जुलूस की खास बात यह रही कि हर बार की तरह इस बार भी गंगा जमुनी तहजीब का नजारा दिखाई दिया. हिंदू व्यापारियों ने जुलूस पर फूल बरसा कर स्वागत किया. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी जुलूस में शामिल हुए और प्रदेश में अमन चैन और भाईचारे के साथ सभी को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी.

पैगंबर मोहम्मद का पैगाम लोगों तक पहुंचाया

जुलूस के जरिए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शख्सियत और उनके पैगाम के बारे में बताया गया. जुलूस में भारी भीड़ उमड़ी पड़ी. वहीं इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले. ट्रैफिक को व्यवस्थित किया गया.

ईद ए मिलाद उन नबी के मौके पर जयपुर में अलग-अलग इलाकों से मुस्लिम समुदाय के लोग इकट्ठे हुए और जुलूस की शक्ल में रामगढ़ मोड़ स्थित करबला पहुंचे, जहां जुलूस संपन्न हुआ.

कांग्रेस विधायक हुए शामिल

जुलूस के दौरान अकीदतमंदों ने पैगंबर मोहम्मद के नारे लगाए. इसके अलावा भाईचारे का पैगाम दिया. जुलूस में जोरावर सिंह गेट पर कांग्रेस विधायक रफीक खान, अमीन कागजी और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी शामिल हुए.

इस मौके पर कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने कहा कि भारत की यही पहचान है कि यहां सभी धर्मों के लोग अपना त्योहार हर्षोल्लास से मनाते हैं. इस दौरान उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद ए मिलाद उन नबी की बधाई दी.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल
कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल
कोटा: BJP के नए ऑफिस की जमीन पर रेलवे का दावा, KDA को दिए जांच के निर्देश, निर्माण को बताया अवैध
कोटा: BJP के नए ऑफिस की जमीन पर रेलवे का दावा, KDA को दिए जांच के निर्देश, निर्माण को बताया अवैध
अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
जयपुर मर्डर केस में तंत्र-मंत्र का नया एंगल! मां की हत्या के पीछे अंधविश्वास बना वजह
जयपुर मर्डर केस में तंत्र-मंत्र का नया एंगल! मां की हत्या के पीछे अंधविश्वास बना वजह

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget