एक्सप्लोरर

कोई खाता है काजू-बादाम तो कोई लॉन्ग, अजमेर की मंडी में दिखे 120 किलो के बकरे, लाखों में है कीमत

Bakrid 2025: अजमेर में बकरीद के लिए खास बकरे आए हैं, जिनमें 2 लाख रुपये का 120 किलो का अजमेरा नस्ल का बकरा शामिल है. एक अन्य बकरा 50 हजार में बिका, जिस पर हर महीने 10 हजार खर्च होते हैं.

Eid Al Adha 2025 Unique Bakra: बकरीद का पर्व मनाने के लिए तैयारियां काफी दिन से चल रही हैं. लोग बकरी मंडियों में जाकर अपने-अपने हिसाब से बकरे ले रहे हैं. कोई 8 हजार का बकरा खरीद रहा है तो कोई 50 हजार रुपये का. राजस्थान के अजमेर में एक ऐसा खास बकरा आया है, जो सबका ध्यान खींच रहा है. 

अजमेरा नस्ल का यह बकरा 120 किलो का है, जिसकी कीमत मालिक ने पूरे 2 लाख रुपये रखी है. यह बकरा 42 इंच लंबा है. बकरा मालिक ने बताया है कि यह बकरा 'बकरी गांव' से आता है. जानवर लॉन्ग भी खाता है और पत्ते भी और तमाम तरह की चीजें भी. मालिक का दावा है कि इस बार मार्केट में ऐसा कोई बकरा नहीं आया, जो उसका मुकाबला कर सके.  

हर महीने 10 हजार रुपये आता है खर्च
वहीं, अजमेर की इस मंडी में एक और बकरा दिखा. मोहम्मद शोएब नाम के एक व्यक्ति ने अजमेरा नस्ल का एक बकरा खरीदा, जिसकी लंबाई 44 इंच है. यह काजू-बादाम खाता है. इस बकरे पर हर महीने 10 हजार रुपये खर्च किए जाते हैं. इसकी कीमत 80 हजार बताई जा रही थी. मोल-भाव कर आखिरी दाम 50 हजार लगा. 

मोहम्मद शोएब ने बताया कि ऐसे ही कई बकरे मंडी में दिखे हैं. सफेद बकरों की कीमत डेढ़ से दो लाख रुपये तक बताई जा रही है. शोएब ने जो बकरा खरीद, वो इतना लंबा है कि उनके गले तक आता है. अन्य बकरों में लंबे कान वाले कई बकरे हैं, जिनकी डिमांड भी ज्यादा है.

अजमेर बकरा मंडी की खासियत
राजस्थान के अजमेर में ब्यावर रोड पर मार्केट है, जहां हफ्ते में दो दिन बकरे बेचे जाते हैं. ये दो दिन व्यापारियों के लिए बेहद अहम होते हैं क्योंकि यहां बकरे करोड़ों रुपये का व्यापार देते हैं. यहां बकरा बेचने के लिए देश के अलग-अलग कोनों से लोग आते हैं. इस मंडी में दो हजार रुपये से लेकर लाखों रुपये के बकरे मिलते हैं. 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार

वीडियोज

Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
Embed widget