एक्सप्लोरर

Eid Mubarak 2023: कोटा जेल में कैदियों ने अदा की ईद की नमाज, गले मिलकर एक-दूसरे को दी मुबारकबाद

Eid-ul-Fitr 2023: जेल में मुस्लिम बंदी भाइयों ने एक साथ सामूहिक नमाज अदा की, काजी मुजफ्फर हुसैन व अब्दुल सलीम ने कैदियों को नमाज अदा कराई. वहीं बंदी भाइयों ने एक-दूसरे के लिए अमन चैन की दुआ मांगी.

Kota Jail News: कोटा शहर के साथ देशभर में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, हिंदू हो या मुस्लिम सभी एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं. सिवईयों की मिठास के साथ हिंदू-मुस्लिम सभी कौमी एकता का परिचय देते हुए ईद मना रहे हैं, इसी बीच कुछ ऐसे भी लोग हैं जो ईद तो मना रहे हैं लेकिन कहीं ना कहीं उनके मन में मलाल है कि ये ईद इस बार तो यहां मना ली लेकिन अगली बार इसे वह अपने घर अपने परिवार के साथ मनाएंगे. हम कोटा जेल की बात कर रहे हैं जहां कैदियों ने ईद का पर्व जेल की चार दीवारियों के अंदर मनाया.

कोटा जेल में मुस्लिम कैदियों ने मनाई ईद
ईदु-उल-फितर मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार होता है जो कि रमजान के माह की समाप्ति पर मनाया जाता है. शनिवार को कोटा कारागृह पर मुस्लिम बंदी भाइयों में खुशी का आलम देखने को मिला. कारागृह पर सुबह में हुई नमाज में पूरे मुस्लिम बंदी भाइयों ने एक साथ सामूहिक नमाज अदा की, जिसमें काजी मुजफ्फर हुसैन व अब्दुल सलीम ने नमाज अदा कराई.

नमाज के वक्त ईद की रौनक और खुशी हर चेहरे पर साफ झलक रही थी. बंदी भाइयों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और अमन चैन की दुआ मांगी. नमाज के बाद विभिन्न धर्मों के बंदी भाइयों ने मुस्लिम बंदी भाइयों को गले लगाकर मुबारकबाद दी. इस मौके पर काजी मुजफ्फर ने कहा कि मुस्लमान का काम नेकी करना, भाईचारे से रहना, दूसरों से अच्छा व्यवहार करना और अपने धर्म की तालीम पर चलना होता है.

 पूरे रमजान में रोजा इफ्तार भी हुए जेल में
नमाज अदा के बाद जेल अधीक्षक परमजीत सिंह सिद्धु ने सभी बंदी भाइयों को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी और बताया कि इस कारागृह पर कोई भी त्योहार दिवाली, होली, ईद आदि सभी धर्म के बंदी भाई मिलकर मनाते हैं. उन्होंने बताया कि हमें सभी पर्व भाईचारे एवं सद्भावाना के साथ मनाना चाहिए और एकसाथ मिलकर रहना चाहिए.

उन्होंने बताया कि पूरे रमजान माह में रोजा रखने वाले सभी बंदी भाइयों के लिए रोजा इफ्तार की पूर्ण व्यवस्था करवाई गई. इस दौरान जेल उपाधीक्षक जसवंत सिंह, कारापाल धारा सिंह, उप कारापाल किशन लाल ने ईद के पर्व पर कैदियों को सिवईयां भी खिलाईं. 

यह भी पढ़ें: Chardham Yatra 2023: सीएम धामी बोले- चारधाम यात्रा इस बार तोड़ेगी रिकॉर्ड, अबतक 16 लाख श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget