एक्सप्लोरर

Earthquake in Churu: राजस्थान के चूरू में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई तीव्रता

Rajasthan News: राजस्थान के चूरू में आज गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. यहां पर भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई. हालांकि इस दौरान जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ.

Churu Earthquake News: राजस्थान के चूरू (Churu) जिले में गुरुवार को दोपहर तीन बजे के आसपास भूकंप (Earthquake) के हल्के झटके महसूस किये गये. मौसम विभाग के अनुसार तीन बजकर दो मिनट पर आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई है. पुलिस के अनुसार इस दौरान जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है. पुलिस ने बताया लगभग तीन बजे के आसपास पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये. उसके अनुसार भूकंप के कारण कहीं से भी जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है.

ऐसे मापी जाती है भूकंप की तीव्रता

भूकंप की तीव्रता को मापने के लिए रिक्टर स्केल का पैमाना इस्तेमाल किया जाता है. इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है, रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के अंकों के आधार पर मापा जाता है. भूकंप को इसके केंद्र यानि एपीसेंटर से मापा जाता है.

आखिर क्यों आता है भूकंप?

धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी हुई है, जिसमें इनर कोर, आउटर कोर, मैन्टल और क्रस्ट कोर है. धरती की क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर के नाम से जाना जाता है. जो 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है. इसे टैकटोनिक प्लेट्स कहा जाता है और ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर हिलती-डुलती रहती हैं. जब ये प्लेट बहुत ज्यादा हिलने लगती है तो उसे भूकंप कहते हैं. ये प्लेट क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर दोनों ही तरह से अपनी जगह से हिल सकती हैं.

भूकंप आने पर बरतें ये सावधानियां

भूकंप आने पर सबसे पहले खुली जगह की तरफ आ जाएं. भूकंप के समय किसी प्रकार के निर्माण में फंसना जानलेवा भी साबित हो सकता है. किसी कारण अगर आप बाहर नहीं जा पाए तो कमरे में ही किसी टेबल या बिस्तर के नीचे बैठ जाएं. घर में पंखे, झूमर, कांच की खिड़कियों, दरवाज़े आदि जैसी चीज़ों के नीचे या आस-पास ना खड़े रहे जिसके गिरने या टूटने से आप चोटिल हो सकते हैं. घर में बिजली के सभी उपकरण और मेन स्वीच ऑफ कर दें. मलबे के नीचे दब जाने पर अपने मुंह को रुमाल या किसी कपड़े से ढ़क लें. अगर आप ऐसे किसी इलाके में रहते हैं जो भूकंप प्रभावित इलाका है तो आप हर वक़्त अपने लिए एक फर्स्ट एड बॉक्स तैयार रखें.

Dholpur Rape Case: धौलपुर में पड़ोसी युवक ने बच्ची से किया रेप, तीन बच्चों को घर पर छोड़ बाहर गई थी मां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत
कोटा में एकजुट नहीं कांग्रेसी? प्रदर्शन में भी दिखी गुटबाजी
कोटा में एकजुट नहीं कांग्रेसी? प्रदर्शन में भी दिखी गुटबाजी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget