एक्सप्लोरर

Udaipur: पेट्रोल-डीजल गाड़ियों का विकल्प ई-साइकिल, बिजली के अलावा सोलर एनर्जी से भी होगी चार्ज, जानें कीमत

Udaipur News: महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने ई-साइकिल का इनोवेशन किया है. ई-साइकिल किफायती और दो लोगों को ढोने में सक्षम है. बैटरी सोलर से भी ई-साइकिल चार्ज हो सकती है.

Udaipur Maharana Pratap University of Agriculture and Technology: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने सब्स्टीट्यूट के रूप में ई-व्हीकल को फलने-फूलने का मौका दिया है. कार और बाइक के बजाए अब लोग इलेक्ट्रिकल साधन का रुख कर रहे हैं. उदयपुर में महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रिकल विभाग ने ई-साइकिल का इनोवेशन किया है.

ई-साइकिल दो लोग यानी 160 किलो के भार को संभाल सकती है. 30 रुपए में 45 किलोमीटर की दूरी से आम आदमी के लिए किफायती है. बड़ी बात कि ई-साइकिल सोलर से भी चार्ज होकर चलती है. 

ई-साइकिल के हैं दोहरे फायदे

इलेक्ट्रिकल विभाग के हेड विक्रमदित्य दवे ने बताते हैं कि देश में ई-व्हीकल की क्रांति आई है. ई-व्हीकल को सरकार की तरफ से बढ़ावा मिलने पर लोग खरीद भी रहे हैं. हेल्थ को अच्छा रखने के लिए डॉक्टर साइकिलिंग की सलाह देते हैं. दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए ई-साइकिल का इनोवेशन किया है. मॉर्निंग में आप साइकिलिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं और बाजार, ऑफिस जाने के लिए बाइक का काम ले सकते हैं. 


Udaipur: पेट्रोल-डीजल गाड़ियों का विकल्प ई-साइकिल, बिजली के अलावा सोलर एनर्जी से भी होगी चार्ज, जानें कीमत

उन्होंने बताया कि ई-साइकिल में बैटरी, एलईडी सिस्टम, सोलर पैनल, मोटर, लाइट, हॉर्न को लगाया गया है. बैटरी को चार्ज करने पर 3 यूनिट बिजली की खपत होगी यानी 30 रुपए में चार्ज हो जाएगी. एक बार चार्ज होने पर 40 किलोमीटर तक का आप ई-साइकिल से सफर कर सकते हैं. साथ ही सोलर से चार्ज करने पर 5 किलोमीटर एक्स्ट्रा चलती है. जरूरत के अनुसार बैटरी को बढ़ा सकते हैं. समतल रोड पर 160 किलो का भार ई-साइकिल ढो सकती है और ढलान पर 80 किलो वजन को संभाल सकती है. 


Udaipur: पेट्रोल-डीजल गाड़ियों का विकल्प ई-साइकिल, बिजली के अलावा सोलर एनर्जी से भी होगी चार्ज, जानें कीमत

आम आदमी की पहुंच में आसान

उन्होंने आगे बताया कि ई-साइकिल की कीमत आम आदमी के लिए आसान है. नई साइकिल में बनवाने पर 30-35 हजार रुपए का खर्च आएगा. पुरानी साइकिल को मोडिफाई करवाने पर 18 हजार रुपए की लागत आएगी. ई-साइकिल की बैटरी देर तक चार्ज रह सकती है. 

Kota Accident: शराब के नशे में एक और दर्दनाक हादसा, एंबुलेंस ड्राइवर और बाइक की भीषण टक्कर में 3 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget