एक्सप्लोरर

Rajasthan: डूंगरपुर में दुपट्टे का फंदा बनाकर पेड़ से लटकी रेप पीड़िता, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Dungarpur Crime News: डूंगरपुर में 10वीं कक्षा की गैंग रैप पीड़िता ने परेशान होकर फंदे से लटक आत्महत्या का प्रयास किया है. अभी उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

Dungarpur Gangrape: उदयपुर (Udaipur) संभाग के डूंगरपुर (Dungarpur) जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 10वीं कक्षा की गैंगरेप पीड़िता ने परेशान होकर फंदे से लटक आत्महत्या का प्रयास किया है. अभी उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और वो डूंगरपुर के राजकीय अस्पताल में वेंटिलेटर पर है. वहीं पुलिस ने गैंगरेप आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसका शनिवार सुबह मेडिकल करवाया गया है. 

पीड़िता के साथ गैंगरेप की ये घटना एक दिन पहले यानी शुक्रवार को सामने आई थी. मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं. इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और दो अन्य आरोपियों के बारे में जांच की जा रही है. दरअसल हुआ यूं कि पीड़िता शुक्रवार को दर तक घर नहीं लौटी. इसके बाद घर वाले उसे तलाशने निकले. कई जगह उसे ढूंढा, लेकिन वो नहीं मिली. फिर घर वाले पीछे पहुंचे तो पीड़िता वहां पेड़ पर दुपट्टे से लटकी हुई मिली. घर वालों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और हॉस्पिटल लेकर गए. 

बाल आयोग ने मांगी रिपोर्ट
वहीं सूचना पर पुलिस अधिक्षक कुंदन कवारिया भी पहुंचे और पीड़िता का हाल जाना. घटना दोवड़ा थाना क्षेत्र में हुई थी. वहां के थानाधिकारी हेमंत चौहान ने बताया कि पीड़िता अभी हॉस्पिटल में भर्ती है और वेंटिलेटर पर है. वहीं इस मामले में आरोपी गणेश डामोर को गिरफ्तार किया था, जिसका शनिवार को मेडिकल कराया है. इधर बाल आयोग ने भी पुलिस अधिक्षक से इसकी तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है. 

ये है मामला
बता दें 15 साल की नाबालिग अभी 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है. पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वो रोजाना की तरह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी. रास्ते में आरोपी राज मीणा जिसे वो पहले से जानती थी, वो उसके अन्य साथियों के साथ एक कार में आया और बहला फुसला कर उसे कार में बैठा दिया. वहां से वो उसे कनबा गांव ने लेकर गए. फिर वहां राज मीणा सहित तीनों ने उसके साथ रेप किया. उसके बाद वो उसे डूंगरपुर शहर में छोड़कर चले गए. 

इसके बाद फिर नाबालिग ने एक राहगीर से मोबाइल लेकर पिता को कॉल किया. वहीं जैसे ही घटना की सूचना मिली तो डूंगरपुर कोतवाली पुलिस पहुंची, लेकिन नाबालिग उससे पहले की थाने पहुंच गई. घटना दोवड़ा थाना क्षेत्र की होने पर उन्हें सूचना दी तो थाना पुलिस आई. नाबालिग ने पुलिस को कहा कि लो अन्य दो युवकों को चेहरे से पहचानती है.

Rajasthan News: जोधपुर पुलिस ने जारी की इनामी अपराधियों की नई सूची, इन बदमाशों के नाम हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget