एक्सप्लोरर

Lumpy Virus: राजस्थान में बेजुबानों को बचाने के लिए संघर्ष जारी, 13 लाख से अधिक गायों को लगा लंपी वायरस का टीका

Rajasthan News: लंपी वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए राजस्थान सरकार ने टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है. अब तक राजस्थान में 13 लाख 63 हजार गायों का टीकाकरण हो चुका है.

Rajasthan Lumpy Virus Vaccinated: राजस्थान में लगातार लंपी वायरस (Lumpy Virus) का खतरा बढ़ता जा रहा है. वहीं गहलोत सरकार ने प्रदेश भर में गोवंश का टीकाकरण (Vaccination) करवा रही है. अब तक पूरे प्रदेश भर में 13 लाख 63 हजार गायों का टीकाकरण किया जा सका है. लंपी वायरस से प्रभावित 12.12 लाख पशुओं में से अब तक 12.61 लाख पशुओं का उपचार किया जा चुका है, जिसमें  से 7 लाख पशु पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके हैं.

राजस्थान में चल रहे लंपी वायरस के टीकाकरण को लेकर पशुपालन मंत्री लालचन्द कटारिया ने बताया कि राज्य में गौवंशीय पशुओं में फैल रहे लंपी स्किन रोग को लेकर पशुपालन विभाग द्वारा सजगता और संवेदनशीलता के साथ सभी आवश्यक कदम उठाएं जा रहे हैं. कॉन्फेड के माध्यम से जिलों में आवश्यक औषधियों की आपूर्ति जल्द से जल्द करने के साथ तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है. प्रदेश में अब तक 13 लाख 63 हजार पशुओं में टीकाकरण किया जा चुका है. प्रतापगढ़ एवं झालावाड़ जिलों में 1 लाख से अधिक पशुओं में टीकाकरण कर दिया है.

इन जिलों में इतना हुआ टीकाकरण

मंत्री लाल चंद कटारिया ने बताया कि लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए राजस्थान कॉपरेटिव डेयरी फेडरेशन और पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गौवंशीय पशुओं में टीकाकरण किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अब तक अजमेर जिले में 55883, कुचामन सिटी में 37697, भरतपुर में 61222, चित्तौड़गढ़ में 86292, अलवर में 80590, जयपुर में 34763, झुंझुनू में 3796, बांसवाड़ा में 88000, राजसमंद में 9328, कोटा में 75233, बूंदी में 75315, बांरा में 98188, झालावाड़ में 102993, प्रतापगढ़ में 100399, उदयपुर में 70576 सहित 29 जिलों में 13.63 लाख पशुओं में टीकाकरण किया गया है. 

समाजसेवी संस्थाओं का मिल रहा साथ

पशुपालन विभाग के शासन सचिव पीसी किशन ने बताया कि सम्बन्धित विभागों के साथ-साथ स्वयंसेवी संस्थाओं और गैर सरकारी संगठनों से मिल रहे सहयोग से शीघ्र ही लम्पी रोग पर नियंत्रण पाया जा सकेगा. उन्होंने बताया कि लम्पी स्किन डिजीज के उपचार और फॉलोअप के लिए औषधियों की एक किट बनाकर पशुपालकों को वितरित करने के आदेश जारी किए गए हैं. किशन ने बताया कि हाल ही में पशु चिकित्सकों और पशुधन सहायकों की नियुक्तियों से टीकाकरण अभियान को तेजी मिलेगी. लम्पी रोग से मृत पशुओं का निस्तारण वैज्ञानिक विधि से किये जाने में ग्राम पंचायत, पंचायत समितियों और स्थानीय निकाय से अपेक्षित सहयोग मिल रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
जयपुर मेट्रो को मिली नई उड़ान, PM मोदी ने 13 हजार करोड़ के फेज-2 प्रोजेक्ट की रखी नींव
जयपुर मेट्रो को मिली नई उड़ान, PM मोदी ने 13 हजार करोड़ के फेज-2 प्रोजेक्ट की रखी नींव
रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी और उसकी बेटी का शव संदिग्ध हालत में घर में मिला, कई दिन पहले हुई थी मौत!
रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी और उसकी बेटी का शव संदिग्ध हालत में घर में मिला, कई दिन पहले हुई थी मौत!
सिरोही के निजी हॉस्टल में मासूम बच्चों के साथ यौन शोषण का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
सिरोही के निजी हॉस्टल में मासूम बच्चों के साथ यौन शोषण का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget