एक्सप्लोरर

Dholpur News: शर्मनाक! 55 साल की विधवा के साथ युवक ने किया रेप, शरीर में आईं चोटें, हॉस्पिटल में भर्ती

Dholpur Crime News: पीड़ित महिला ने शिकायत में कहा है, युवक ने उसका हाथ जबरदस्ती पकड़ लिया और सड़क किनारे बाजरे के खेत में ले गया और उसके साथ जबरन रेप किया.

Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर (Dholpur) जिले के बाड़ी उप खंड क्षेत्र में एक 55 वर्षीय विधवा महिला के साथ एक 25 वर्षीय युवक द्वारा जबरन रेप (Rape) करने का मामला सामने आया है. आरोपी युवक विधवा महिला को जबरदस्ती पकड़कर सड़क किनारे बाजरे के खेत में ले गया और उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला. वारदात के बाद पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पुलिस (Dholpur Police) ने विधवा महिला का पर्चा बयान लेकर अज्ञात युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 323, 341 में मामला दर्ज किया. पुलिस महिला का मेडिकल कराकर जांच कर रही है.

पीड़िता ने क्या बताया
पीड़िता महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि 25 अगस्त 2022 को सुबह करीब 8 बजे वह अपने निजी काम से बाजार आई थी और दिन के करीब एक बजे के आस-पास शहर के बाजार से वापस अपने घर पैदल पैदल जा रही थी तभी रास्ते में उसे पेट्रोल पंप के पास सड़क के किनारे तीन व्यक्ति बैठे मिले, जिन्हें देखकर वह भी उनके पास बैठ गई और अपनी गठरी में से भोजन निकालकर खाने लगी. इसके कुछ देर बाद उन तीन व्यक्तियों में से दो व्यक्ति वहां से चले गए और उनमें से एक युवक जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष के आस-पास थी वह वहीं बैठा रहा.

Bharatpur News: भरतपुर में ममता शर्मसार, जन्म के चंद घंटे बाद नवजात बच्चे को पालना गृह में छोड़ गई मां

शरीर में आई है चोट-पीड़िता
पीड़ित महिला ने पर्चा बयान में बताया कि, वह खाना खाकर जब चलने लगी तो आरोपी युवक भी उसके पीछे-पीछे चलने लगा. जैसे ही वह एक स्कूल से थोड़ा पहले पहुंची तो आरोपी युवक ने उसका हाथ जबरदस्ती पकड़ लिया और सड़क किनारे बाजरे के खेत में ले गया और उसके साथ जबरन रेप किया. जब उसने चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी युवक वहां से भाग गया. बयान में पीड़िता ने बताया कि उसके शरीर में चोट भी आई है.

पुलिस ने क्या बताया
पुलिस उप अधीक्षक मनीष शर्मा ने बताया, एक 55 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वो काम से वापस लौट रही थी तब वो कहीं खाना खाने बैठ गई. खाना खाने के बाद महिला वहां से चली तो एक 25 साल लड़का उसके पीछे-पीछे हो लिया और आगे बाजरे के खेत में उसको ले जाकर उसके साथ किया. पुलिस ने धारा 376 में मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया है. उसके बयान दर्ज करके जांच की जा रही है.

Rajasthan News: राजस्थान में सरकारी स्कूल के बच्चे सीखेंगे आपदा से निपटने के गुर, आदेश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget