एक्सप्लोरर

भरतपुर: पुलिस ने बरामद किये 10 लाख रुपये के गुमशुदा मोबाइल, 60 लोगों के चेहरों पर दिलाई मुस्कान

Dholpur News: राजस्थान की धौलपुर पुलिस ने सराहनीय काम किया है. मोबाइल फोन पाकर लोग पुलिस की कार्यशैली की जमकर सराहना कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि मोबाइल मिलने की आस छोड़ दी थी.

Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर की पुलिस ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटाने का काम किया है. साइबर सेल की टीम ने लगभग 10 लाख रुपये के गुमशुदा 60 मोबाइल लोगों को सौंप दिये. मोबाइल दोबारा मिलने की आस छोड़ चुके लोगों के चेहरे खिल उठे. पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा ने साइबर सेल की टीम को मोबाइल बरामद करने का टास्क सौंपा था. साइबर सेल की टीम ने टास्क को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुरू की. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, भरतपुर, करौली, गंगापुर सिटी साइबर सेल की टीम को भेजा गया.

पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा से दो महिलाओं ने गुमशुदा मोबाइल बरामद करवाने की अपील की थी. साइबर सेल से और भी मोबाइल के गुम होने का मामला सामने आया. पुलिस अधीक्षक ने साइबर सेल के प्रभारी नरेन्द्र सिंह को निर्देश दिए. उन्होंने गरीबों की पीड़ा को समझते हुए कहा, 'गरीब तबके के लोगों को एंड्रायड मोबाइल खरीदना मुश्किल होता है. खरीदारी के बाद गुम होने पर गरीब को बहुत बड़ी चोट लगती है. गरीब आदमी कर्ज लेकर मोबाइल की खरीदारी करता है. इसलिए गुम हुए मोबाइल को ढूंढ़कर पीड़ितों तक पहुंचाने का काम किया जाये.'


भरतपुर: पुलिस ने बरामद किये 10 लाख रुपये के गुमशुदा मोबाइल, 60 लोगों के चेहरों पर दिलाई मुस्कान

मुरझाये चेहरों पर लौटी मुस्कान

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर सेल टीम का गठन किया गया. राहुल कुमार, नीलेंद्र कुमार, अमित कुमार, रामू कांस्टेबल, भूरा कांस्टेबल और हरवेंद्र कांस्टेबल को गुम हुए मोबाइल की तलाश में लगाया गया. तकनीकी साक्ष्यों की मदद से साइबर सेल की टीम ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, भरतपुर, करौली, गंगापुर सिटी से 60 एंड्रायड फोन ढूंढने में सफलता हासिल की.


भरतपुर: पुलिस ने बरामद किये 10 लाख रुपये के गुमशुदा मोबाइल, 60 लोगों के चेहरों पर दिलाई मुस्कान

एसपी ने सौंपे गुमशुदा मोबाइल

बरामद फोन की कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई गई है. पुलिस अधीक्षक के हाथों गुमशुदा मोबाइल पाकर मालिकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन गुमगुशदी की शिकायत CEIR पोर्टल पर की जा सकती है. उन्होंने कहा जनता विश्वास जताने पर पुलिस की तरफ से भी अच्छा रिजल्ट मिलेगा. 

'गहलोत का बेटा हो या और कोई...' राजस्थान की 25 सीटों पर BJP की जीत को लेकर डिप्टी CM का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget