एक्सप्लोरर

Rajasthan News: चैट से बढ़ाते थे जान-पहचान फिर अश्लील वीडियो भेज करते थे सेक्सटॉर्शन, डीग से गिरफ्तार हुए 15 साइबर ठग

Rajasthan Cyber Crime: राजस्थान के मेवात क्षेत्र से एक सेक्सटॉर्शन रैकेट चलाया जा रहा था. यह रैकेट लोगों को अश्लील वीडियो भेजता और अश्लील वीडियो देखना की रिकॉर्डिंग कर उनसे ठगी करता था.

Deeg Crime News: राजस्थान के डीग (Deeg) जिले का मेवात क्षेत्र साइबर ठगी (Cyber Thug) के लिए मिनी जामताड़ा के नाम से जाना जाता है. मेवात क्षेत्र के ठग कई तरह से लोगों को अपने जाल फंसाते हैं और उनसे ठगी करते हैं. मेवात क्षेत्र के ठग देश कई राज्यों में सेक्सटॉर्शन के जरिए लोगों को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये हड़पते हैं. लगभग 15 राज्यों की पुलिस आए दिन डीग जिले के मेवात क्षेत्र में आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश देती रहती है. 
 
पुलिस ने इन ठगों के खिलाफ मेवात इलाके में 'ऑपरेशन एंटी वायरस' के तहत सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए 15 ठगों को गिरफ्तार किया है. जो सेक्सटॉर्शन के जरिए लोगों को शिकार बना रहे थे. डीग पुलिस ने गोपालगढ़ थाना इलाके के तीन गांव में कई घंटे दबिश दी है. जिनके कब्जे से एटीएम, स्वाइप मशीन और मोबाइल  भारी मात्रा में बरामद की गई हैं. 

लोगों को इस तरह फंसाया करते थे
भरतपुर रेंज के आईजीपी राहुल प्रकाश के ने बताया है कि ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत डीग जिले के गोपालगढ़ थाना क्षेत्र में बहुत बड़ी कार्रवाई की गई है. जिसमे थाना क्षेत्र के तीन गांव में पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने दबिश दी थी. दबिश में जो गैंग पकड़ा गया है यह सेक्सटॉर्शन गैंग है. यह गैंग एक विशेष ऐप के माध्यम से वाट्सएप नंबर प्राप्त करता है. फिर उन नंबरों से व्हाट्सएप कॉल करता है.

उनमें से जो भी व्यक्ति इनकी बातों में आ जाता है उनसे चैट करते हुए उनको अश्लील वीडियो दिखा कर उसकी अश्लील वीडियो देखने की फोटो और वीडियो को कैप्चर करते हैं और उसके बाद उस वीडियो को उसके पास भेजता है और धमकी देता  है कि अगर हमको पैसे ट्रांसफर नहीं किए तो इस वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड कर दिया जाएगा.  

वीडियो भेज करते थे उगाही
ये ठग यूट्यूब के अधिकारी या पुलिस के अधिकारी बनकर उनको धमकाते हैं और उसके माध्यम से पैसे प्राप्त करते हैं. इस पूरे गैंग में ई-मित्र संचालक भी शामिल है जो कि मिनी एटीएम के माध्यम से पैसे निकालकर इनको देते रहते हैं. पुलिस ने सेक्सटॉर्शन गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है.

61 एटीएम कार्ड इस्तेमाल कर रहे थे ठग
इन ठगों से 61 एटीएम कार्ड, 9 मिनी एटीएम स्वाइप मशीन, 33 मोबाइल फोन, 6 कम्प्यूटर और लैपटॉप बरामद किए गए हैं. पुलिस ने ठगों से 3 बाइक और 4 फोर व्हीलर भी जब्त किए हैं. इनसे आगे पूछताछ करके उनकी पूरी गैंग का पता किया जाएगा और इनसे जो अन्य लोग जुड़े हुए है उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा. बैंक अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget