एक्सप्लोरर

Deeg Crime: 13 साल की लड़की का अपहरण कर किया रेप, पॉक्सो कोर्ट ने दो सगे भाइयों को सुनाई 20-20 साल की सजा

Deeg Crime: डीग जिले के एक गांव में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ रेप करने वाले दो सगे भाइयों को पॉक्सो कोर्ट ने 20-20 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है.

Deeg Crime News: राजस्थान के डीग (Deeg) जिले के कामां थाना क्षेत्र के एक गांव में  एक 13 वर्षीय लड़की का अपहरण कर उसके साथ रेप करने वाले दो सगे भाइयों को पॉक्सो कोर्ट ने मंगलवार को 20-20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई. साथ में दोनों को 45-45 हजार का जुर्माना भी लगाया है. बताया जा रहा है कि, 21 मई 2021 को कामां थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग जब  घर के बाहर टीन में सो रही थी, तो रात को लगभग 12 बजे गांव के ही रहने वाले दो सगे भाइयों ने उस 13 वर्ष की नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया था.

लड़की जब हल्ला मचाने की कोशिश करने लगी तो उसे जान से मरने की धमकी देकर दोनों भाई उसे पास में ही खुद की दुकान में ले गए. इसके बाद एक भाई नाबालिग लड़की को दुकान के अंदर ले गया. वहीं दूसरे भाई ने बाहर से दुकान का शटर बंद किया. इसके बाद दुकान के अंदर भी नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी गई और फिर उसके साथ रेप किया गया. फिर वो दोनों भाई अगली सुबह लगभग पांच बजे पीड़िता को खेतों में छोड़कर फरार हो गए थे.

पुलिस ने किया दोनों भाइयों को गिरफ्तार

इस दौरान नाबालिग पीड़िता के परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे. सुबह खेतों में पीड़िता जब उन्हें बेहोश हालत में पड़ी मिली तो वो उसे घर लेकर गए. होश में आने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई. उसके बाद  पीड़िता की मां ने दोनों सगे भाईयों के खिलाफ बेटी का अपहरण कर उसके साथ रेप करने का मामला पुलिस में दर्ज कराया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोर्ट में 26 गवाह और 37 दस्तावेज पेश किए.

कोर्ट ने सुनाई 20-20 साल की सजा

पुलिस की ओर से पेश किए गए गवाह और दस्तावेजों के आधार पर पॉक्सो कोर्ट के विशिष्ठ न्यायाधीश अखिलेश कुमार ने दोनों सगे भाइयों को दोषी मानते हुए 20-20 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई. साथ ही दोनों को 45- 45 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. विशिष्ट लोक अभियोजक महाराज सिंह ने बताया कि कामां थाना क्षेत्र के एक गांव में दो सगे भाइयों ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की का अपहरण किया था. 

इसके बाद उसके साथ एक भाई ने रेप किया और दूसरा दुकान का शटर लगाकर बाहर चौकीदारी करता रहा. उन्होंने बताया कि कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए दोनों भाइयों को 20-20 वर्ष की सजा सुनाई है और 45 -45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है.

ये भी पढ़ें-Rajasthan: लोकसभा की तैयारियों में जुटीं BAP-BTP, मेवाड़ वागड़ की 16 विधानसभाओं पर ऐसा है प्रभाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget