एक्सप्लोरर

Deeg News: नकली सोने की ईंट दिखाकर करते थे ठगी, पुलिस और डीएसटी टीम ने सरगना समेत 3 आरोपियों को दबोचा

Deeg Fraud Case: पुलिस साइबर क्राइम और ठगी की वारदात पर लगाम लगाने के लिए मेवात क्षेत्र एंटी वायरस अभियान चला रही है. इस अभियान के मुखबिर से सूचना के आधार पर ठगों को गिरफ्तार किया है.

Deeg News: डीग जिले का मेवात क्षेत्र साइबर क्राइम में देश में अव्वल माना जाता है. मेवात क्षेत्र के ठग लोगों के साथ ठगी करने के नए- नए तरीके ईजाद करते हैं. यहां के ठग टटलूबाजी में अच्छे-अच्छे पढ़े लिखे लोगों को अपनी जाल में फंसा कर उनसे ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं. जब टटलूबाजी को लेकर मेवात क्षेत्र बदनाम हुआ तो ठगों ने एक नई तरकीब ईजाद कर ली. 

मेवात के ठग ओएलएक्स पर गाड़ी बेचने का विज्ञापन देकर लोगों को अपना शिकार बनाने लगे, इसके अलावा सेक्सटॉर्शन के जरिये लोगों को अपने जाल में फंसा कर पीड़ितों को लाखों रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं. ठगी की वारदात पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस समय-समय पर इनके खिलाफ कार्रवाई भी करती रही है. 

बीते दिनों डीग जिले की डीएसटी टीम को महत्वपूर्ण सूचना मिली कि टटलू बाजी कर लोगों से ठगी करने वाले दो व्यक्ति पाई बस स्टैंड पर किसी के इंतजार में खड़े हैं. इस सूचना के बाद डीएसटी टीम एक्टिव हो गई. इस मामले में डीएसटी टीम और जुरहरा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर नकली सोने की ईंट बेचने वाले अंतरर्राज्यीय गिरोह के सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकली सोने की ईंट और एक क्रेटा गाड़ी जब्त की है.

'एंटी वायरस' अभियान के तहत ठग गिरफ्तार
भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश द्वारा डीग जिले के मेवात क्षेत्र में साइबर क्राइम के खिलाफ "एंटी वायरस" अभियान चलाया जा रहा है. "एंटी वायरस" अभियान के तहत की गई कार्रवाई में पीतल की ईंटों को सोने की बताकर भोले-भाले लोगों से ठगी के आरोप में सलीम पुत्र रहीश मेव निवासी ग्राम बामनी थाना जुरहरा और मुरसलीम पुत्र सुलेमान मेव निवासी ग्राम समधारा थाना जुरहरा को हिरासत में लिया गया है. 

आरोपियों को पुलिस ने जिले पाई जुरहरा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड ग्राम पाई से गिरफ्तार किया है. इसके पुलिस और डीएसटी की टीम ने पीतल की नकली ईंट बनाने वाले शकील (29) पुत्र जाकिर मेव निवासी ग्राम भंडारा थाना जुरहरा को उसके घर से गिरफ्तार किया है. शकील के पास से टीम ने सोने जैसी पीतल की ढाई ईंट और नकली ईंट बनाने का सामान (छैनी, हथोड़ी), साथ ही सोने का सैम्पल (बुरादानुमा) और एक क्रेटा गाड़ी को जब्त कर लिया है.  

पुलिस ने क्या कहा?
जुरहरा थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया, "भरतपुर रेंज के आईजी पुलिस राहुल प्रकाश के निर्देश पर साइबर क्राइम के खिलाफ ऑपरेशन एंटी वायरस चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस आये दिन मेवात क्षेत्र में कार्रवाई कर रही है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है." 

उन्होंने आगे बताया कि इनके कब्जे से नकली सोने की ढाई ईंट और पीतल से नकली सोने की ईंट बनाने के का सामान और एक क्रेटा गाड़ी को जब्त किया है. आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद मामले में आगे की जांच जारी है.  

ये भी पढ़ें: Rajasthan: मानवेंद्र सिंह बीजेपी छोड़ने के बाद हारे तीन चुनाव, राहुल कस्वां के लिए ये रहेंगी चुनौतियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget