एक्सप्लोरर

Dausa Murder Case: दौसा में प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर हत्या, 14 लोगों की तलाश में जुटी पुलिस

Murder Case: दौसा जिले में प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. वारदात को अंजाम देने के बाद शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नजदीक फेंक कर बदमाश फरार हो गए.

Murder Case in Dausa: राजस्थान में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. दौसा जिले में प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. परसों रात सेंथल निवासी जीतू बोरोदा नामक प्रॉपर्टी डीलर का कुछ बदमाशों के बीच कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ा की मारपीट तक की नौबत आ गई. युवक को बदमाश अपहरण कर ले गए और बस्सी थाना इलाके में गोली मारकर शव को फेंक दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए.

प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर हत्या

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया. घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है. जीतू मीणा उर्फ जितेंद्र का अपहरण कर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस को जीतू की गाड़ी क्षतिग्रस्त अवस्था में गेटोलाओ बांध के पास मिली है. पुलिस अधीक्षक राजकुमार गुप्ता का कहना है कि मृतक जीतू मीणा दौसा में खाना खाने के बाद लालसोट रोड पर जा रहा था. प्रॉपर्टी विवाद में अज्ञात बदमाशों ने जीतू का पीछा किया. नागल थाना इलाके में जीतू और बदमाशों के बीच कहासुनी हुई. जीतू की पिटाई के बाद बदमाश अपहरण कर बस्सी थाना इलाके में ले जाकर गोली मार दी.

Rajasthan Politics: सचिन पायलट के लिए राजनीति कोई अजनबी नहीं, इस तरह विरासत को संभालकर आगे बढ़े

14 को पुलिस ने बनाया नामजद

बदमाश शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नजदीक फेंक कर फरार हो गए. आसपास के लोगों ने जीतू को अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में डॉक्टरों ने जीतू को मृत घोषित कर दिया. दौसा थाना इलाके में बदमाशों ने जीतू की कार के साथ तोड़फोड़ भी की. घटना की जानकारी होने पर दोषियों को पकड़ने के लिए तुरंत पुलिस टीमें रवाना की गईं. पुलिस ने बताया कि मृतक जीतू के खिलाफ पुलिस में पहले से 8 प्रकरण दर्ज हैं. एक मामले की जांच अभी चल भी रही थी. माना जा रहा है कि जीतू की हत्या करने वाले अब नामजद हो चुके हैं. हत्या के मामले में 14 लोगों की तलाश में पुलिस जुट गई है. बताया जा रहा है कि जितेंद्र मीना की शादी 26 मई को होनी थी. हत्याकांड के बाद शहर में एक बार फिर सनसनी फैल गई. 

Congress Chintan Shivir: कांग्रेस के कद्दावर नेता कपिल सिब्बल पार्टी के चिंतन शिविर में नहीं होंगे शामिल? जानें- पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget