एक्सप्लोरर

Rajasthan Murder: दौसा पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का 6 घंटे में किया खुलासा, पत्नी ने प्रेमी और उसके साथियों के साथ रची थी साजिश 

Rajasthan Murder Case: दौसा जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि गुरुवार को शाहपुर निवासी आशा देवी ने थाना बालाहेडी पर अपने पति रामदयाल मीणा उर्फ रामू की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी.

Rajasthan News: राजस्थान के दौसा जिले के बालाहेडी थाना पुलिस की टीम ने एक ब्लाइंड मर्डर का मात्र 6 घंटे में खुलासा कर दिया. ब्लाइंड मर्डर के मामले में पत्नी ने प्रेम प्रसंग में अड़चन बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी व उसके साथियों के मिलकर हत्या साजिश रची. योजना के तहत पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर रस्सी से पति की गला घोटकर हत्या कर दी. हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद मृतक की डेड बॉडी को नेशनल हाईवे के पास एक खेत में फेंक दिया. इतना ही नहीं, शातिर पत्नी ने पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, प्रेमी सहित पांच अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.

दौसा जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि गुरुवार को शाहपुर निवासी आशा देवी ने थाना बालाहेडी पर अपने पति रामदयाल मीणा उर्फ रामू की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी. इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल का प्रेम बहादुर के सुपरविजन में दो थानों के एसएचओ के नेतृत्व में अलग-अलग टीम गठित की गई. टीम ने शाहपुर गांव में पूछताछ की तो जानकारी में आया कि संतोष उर्फ संजय मीणा निवासी रसीदपुर का आशा देवी के साथ करीब 2 साल से अफेयर चल रहा है. संजय का उनके घर भी आना-जाना था. संतोष मीणा के घर पर पुलिस ने दबी दी तो वह फरार मिला. मोबाइल पर संपर्क किया तो पहले कॉल काटने लगा, बाद में मोबाइल को स्विच ऑफ कर दिया. ऐसा करने पर पुलिस का शक गहरा गया. 

हत्या की साजिश को ऐसे दिया अंजाम  

इसके बाद पुलिस ने सूचना व तकनीकी की मदद से संतोष उर्फ संजय मीणा व उसके साथी उमाशंकर तिवारी को डिटेन कर गहनता से पूछताछ की. पूछताछ में सामने आया की प्रेम में अड़चन बना रहे रामू उर्फ रामदयाल मीणा की हत्या की साजिश उसने मृतक की पत्नी आशा देवी के साथ मिलकर रची थी. पैसे देने के बहाने बालाहेडी मोड पर बुलाकर रामदयाल को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया और थाना टोडाभीम मन्नोज गांव में अपने रिश्तेदार भानु व दयाराम मीणा के पास ले गया. वहां पर रामदयाल को घूमाते हुए शराब पिलाते रहे. शराब का अत्यधिक नशा हो जाने पर उन्होंने रस्सी से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी. 

आरोपी गंगापुर सिटी से गिरफ्तार 

नेशनल हाईवे पर सम्मिलित गांव के पास एक खेत में उन्होंने रामदयाल रामू मीणा का शव फेंक दिया. संतोष की निशान देही पर पुलिस ने रामदयाल का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अभी तक आरोपी प्रेमी संतोष संजय और प्रभु दयाल मीणा (25) वर्षीय निवासी रसीदपुर थाना मंडावर प्रेमी का आशा देवी पत्नी रामदयाल (28) वर्षीय निवासी शाहपुर थाना बालाहेडी साथी उमाशंकर तिवारी पुत्र गोपाल (25) वर्ष निवासी पीली कोठी थाना महोबा जिला डोसा और रिश्तेदार भानु गोविंद मीणा पुत्र राकेश (22) वर्षीय दयाराम मीणा पुत्र भजन लाल (27) वर्षीय निवासी मनोज थाना टोडाभीम जिला गंगापुर सिटी को गिरफ्तार किया है. 

Bharatpur News: भरतपुर में पकड़ा गया धर्मांतरण का सेंटर, एक व्यक्ति को कंवर्ट करने पर मिलते थे 10 हजार रुपये, ऐसे हुआ खुलासा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget