एक्सप्लोरर

Cyclone Biporjoy: बाड़मेर- जालौर में भारी बारिश और तेज हवाओं से सहमे लोग, दूसरी जगह किया गया शिफ्ट

Biporjoy Effect: बिपरजॉय के कारण राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश हुई है. भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने एसडीआरएफ, सेना सहित अलग-अलग राहत और बचाव की टीमें तैनात की हैं.

Biporjoy Effect in Rajasthan: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का (Biporjoy) पश्चिमी राजस्थान (Rajasthan) में एक्टिव हो गया है. बिपरजॉय के कारण बाड़मेर (Barmer) और जालौर जिले (Jalore) में भारी बारिश हो रही है. बाड़मेर में बीते 24 घंटे से बारिश हो रही है. भारी बारिश (Heavy Rain) के कारम सड़को पर पानी भर गया है. बीती रात से बिपरजॉय तूफान के कारण 45 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं. हालांकि ये बारिश रुक रुक कर हो रही है.

सबसे पहले बिपरजॉय का असर बीती रात से ही बाखासर में देखने को मिला, उसके बाद सेवड़ा,बाखासर, धनाऊ, चौहटन और धोरीमन्ना में भी मुसलाधार बारिश हुई. मौसम विभाग ने शनिवार (17 जून) को बाड़मेर जिले में रेड अलर्ट जारी किया था. इसको देखते हुए एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं, इसको अलावा प्रशासन के जरिये अनाउंसमेंट करके लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है. 

5 हजार लोगों को पहुंचाया गया सुरक्षित स्थान पर

बाड़मेर और जालौर में बिपरजॉय चक्रवाती तूफान अधिक सक्रिय होने के कारण झुग्गी झोपड़ी और कच्चे घरों में रहने वाले करीब 5 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. प्रशासन की तरफ से एसडीआरएफ, सेना सहित अलग-अलग राहत और बचाव की टीमें तैनात की गई हैं. बीते दो दिनों से लगातार रुक- रुक हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण लोग डरे हुए हैं. बिपरजॉय तूफान के कारण राजस्थान में कई जगह पर बिजली के खंबे गिर गए हैं. करीब सौ से अधिक गांवों में लाइट गुल है. 

इन जिलों में हुई भारी बारिश

प्रदेश के सिरोही, पाली, जैसलमेर और जोधपुर जिलों में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का कम असर देखने को मिल रहा है. हालांकि इस क्षेत्र में शुक्रवार (16 जून) को दोपहर से ही रुक- रुक कर बारिश हो रही है. ये बारिश शनिवार (17 जून) को भी जारी है. अधिकारियों के मुताबिक राजस्थान के माउंट आबू में 210 मिलीमीटर, बाड़मेर के सेवड़ा में 136 मिलीमीटर, माउंट आबू तहसील में 135 मिलीमीटर, जालौर के रानीवाड़ा में 110 मिलीमीटर, चूरू के बिदासरा में 76 मिलीमीटर, रेवदर में 68 मिलीमीटर, सांचोर में 59 मिलीमीटर और पिंडवाड़ा में 57 मिलीमीटर बारिश हुई.

जबकि प्रदेश के गोगुन्दा और गिरवा में 49-49 मिलीमीटर, जालौर में 47 मिलीमीटर, जालौर के सिंदरी और जसवंतपुरा में 46-46 मिलीमीटर, झाडोल में 40 मिलीमीटर, आबू रोड में 38 मिलीमीटर, कोटडा में 35 मिलीमीटर, सिरोही में 30 मिलीमीटर, कुम्भलगढ़ में 26 मिलीमीटर, नागोर के डीडवाना में 43 मिलीमीटर और उदयपुर में 25.7 मिलीमीटर बारिश हुई. उन्होंने कहा कि राज्य में इस दौरान चक्रवात के प्रभाव से कई अन्य जगहों पर एक मिलीमीटर से 22 मिलीमीटर बारिश हुई.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: 'राजस्थान में इस बार डंके की चोट पर रिपीट होगी कांग्रेस की सरकार', शांति धारीवाल ने किया बड़ा दावा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget