एक्सप्लोरर

CSAB Counselling 2022: NIT-IIIT में अपनी सीट को कैसे करें कन्फर्म, जानें- कब से कब तक है आखिरी मौका?

CSAB Counselling: सीएसएबी काउंसलिंग के प्रथम राउंड का सीट आवंटन जारी कर दिया गया है. फाइनल प्रवेश की फिजिकल रिपोर्टिंग 4 से 9 नवंबर के बीच है. द्वितीय राउंड का सीट आवंटन 3 नवंबर को जारी किया जाएगा.

NIT-IIIT Admission CSAB Counselling 2022: देश की एनआईटी, ट्रिपलआईटी एवं जीएफटीआई के कॉलेजों की 8759 खाली सीटों के लिए सीएसएबी काउंसलिंग करवाई जा रही है. सीएसएबी काउंसलिंग के प्रथम राउंड का सीट आवंटन जारी कर दिया गया है. पहली बार जिन छात्रों को कॉलेज सीट का आवंटन हुआ है और उन्होंने फ्रीज फ्लोट एवं स्लाइड के विकल्प को चुना है उनको ऑनलाइन रिपोर्टिंग में अपनी सीट कन्फर्म करने के दौरान आयी क्वेरी का रेस्पॉन्स 2 नवंबर शाम 5 बजे तक देना होगा. द्वितीय राउंड का सीट आवंटन 3 नवंबर को जारी किया जाएगा. बड़ी संख्या में असंतुष्ट छात्रों ने अपनी आवंटित सीट को सरेंडर भी किया है. साथ ही प्रथम सीट आवंटन में हजारों छात्रों को कोई नयी सीट ना मिलने पर जोसा काउंसलिंग की मिली सीट ही फिर से आवंटित कर दी गयी. 
   
एनआईटी-ट्रिपलआईटी की फाइनल प्रवेश प्रक्रिया
करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि सीएसएबी काउंसलिंग के दूसरे राउंड में छात्रों को जिन एनआईटी-ट्रिपलआईटी का आवंटन होगा उन्हे उस आवंटित कॉलेजों में 4 से 9 नवंबर के बीच फाइनल प्रवेश प्रक्रिया को पूरी करने के लिए फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी. साथ ही जोसा में मिली सीट सिक्योर करने वाले विद्यार्थियों को यदि सीएसएबी काउन्सलिंग में किसी नए कॉलेज का आवंटन नहीं होता है तो इनकी जोसा में मिली सीट ही फिर से आवंटित हो जाएगी. इन छात्रा की जोसा काउंसलिंग के दौरान जमा कराई गई सीट असेप्टेंस फीस एवं आंशिक प्रवेश फीस आवंटित कॉलेजों की फीस में समायोजित कर दी जाएगी. छात्रों को एनआईटी-ट्रिपलआईटी में फाइनल प्रवेश के लिए अपने अपने आवंटित कॉलेजों की वेबसइट पर जाकर शेष फीस एवं आवश्यक दस्तावेजों को भरना होगा. 

Vivah Muhurat 2022: कोटा में लौटा शादियों का सीजन, 4 नवंबर को 500 से अधिक विवाह समारोह, बुकिंग फुल

डीटीयू, एनएसयूटी स्पॉट काउंसलिंग आज से शुरू
करियर एक्सपर्ट आहूजा के अनुसार देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संसथान डीटीयू ,एनएसयूटी एवं ट्रिपलआईटी दिल्ली के जेक काउंसलिंग के चौथे राउंड के बाद खाली सीटों की जानकारी जारी कर दी गई है. इन खाली रही सीटों के लिए स्पॉट राउंड काउंसलिंग आज से शुरू होगी. काउंसलिंग 5 नवंबर तक डीटीयू कॉलेज में चलेगी. छात्रों को 2 से 5 नवंबर के बीच मध्य कैटेगरी के अनुसार दिए गए शेड्यूल पर फिजिकल रिपोर्टिंग कर डीटीयू  कॉलेज में उपस्थित होना होगा. इन खाली रही सीटों के होने वाली स्पॉट राउंड काउंसलिंग के लिए केवल वो छात्र योग्य होंगे जिन्होंने पूर्व की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन किया हुआ है, परन्तु उन्हें कोई सीट का आवंटन नहीं हुआ या सीट आवंटित होने के बाद प्रवेश नहीं लिया है. छात्रों को काउंसलिंग में भाग लेने के लिए दिए गए शेड्यूल पर सभी आवश्यक दस्तवेजों के साथ 95 हजार रुपए का डिमांड ड्राफ्ट जेक दिल्ली के नाम से बनवाकर साथ में जाना होगा और सीट मिलने पर ऑन द स्पॉट फीस जमा करवाकर सीट कंफर्म करनी होगी.  

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget