एक्सप्लोरर

Rajasthan: गर्लफ्रेंड ने किसी और से कर ली सगाई, बॉयफ्रेंड ने दीवार पर दे मारा लड़की का सिर, कर दी हत्या

Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की सगाई किसी और के साथ होनें पर नाराज होकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने अपनी कलाई काटकर सुसाइड करने का प्रयास भी किया.

Rajasthan Murder News: राजस्थान के उदयपुर में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की कथित तौर पर हत्या कर दी, क्योंकि लड़की की सगाई किसी और के साथ हो गई थी. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बाद में अपनी कलाई काटकर सुसाइड करने का प्रयास किया. पुलिस ने बताया कि यह घटना हिरणमगरी थाना क्षेत्र के परशुराम इलाके के एक होटल में हुई. पुलिस ने बताया कि उदयपुर के सेक्टर-3 का रहने वाले आरोपी विजय भोई के कथित तौर पर निकिता के साथ संबंध थे.

क्या है पूरा मामला?

थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि दोनों की 'इंस्टाग्राम' के जरिए दोस्ती हुई थी और बाद में दोनों में प्यार हो गया. उन्होंने बताया कि हालांकि, जब निकिता के परिजनों को इस रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्होंने इस पर आपत्ति जताई और दूसरे व्यक्ति से उसकी सगाई तय कर दी. उन्होंने बताया कि इसके बाद लड़की ने भोई से बातचीत करना बंद कर दिया.

योगी ने बताया कि हाल ही में निकिता अपनी पढ़ाई के लिए उदयपुर लौटी. उन्होंने बताया कि भोई ने उससे फिर संपर्क किया और आखिरी बार मिलने का अनुरोध किया. उन्होंने बताया कि सोमवार को दोनों एक होटल में मिले, जहां उसकी सगाई को लेकर बहस हुई. उन्होंने बताया कि कहासुनी के दौरान भोई ने उसके सिर को कथित तौर पर दीवार पर दे मारा, जिससे लड़की के सिर में गंभीर चोट आई और वह अचेत हो गई.

आरोपी ने कलाई काटकर सुसाइड करने की कोशिश की

योगी ने बताया कि घटना के बाद भोई ने कथित तौर पर अपनी कलाई ब्लेड से काटकर सुसाइड करने की कोशिश की, हालांकि वह तुरंत होटल से निकल गया और अस्पताल में भर्ती हो गया. उन्होंने बताया कि यह मामला मंगलवार सुबह तब प्रकाश में आया जब होटल के कर्मचारी सफाई के लिए कमरे में दाखिल हुए और लड़की को मृत पाया. उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और होटल में ‘चेक-इन’ के समय दिये गए 'पहचानपत्र' के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे पकड़ लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget