एक्सप्लोरर

Coronavirus New Variant: उदयपुर में मिला कोरोना का 7वां वेरियंट, XBB 1.16 की चपेट में आए कई मरीज

Udaipur Corona News: बताया जा रहा है कि जो वेरियंट पहले सामने आए हैं, उनसे ज्यादा ताकत से फैलने वाला यह वेरियंट है. यह वेरियंट महाराष्ट्र सहित अन्य दो-तीन जगहों पर मिल चुका है.

Udaipur Coronavius News: कोरोना संक्रमण, जिसने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया, वह अभी पूरी तरह से गया नहीं है. अब राजस्थान के उदयपुर में कोरोना का सातवां वेरियंट मिला है, जो काफी संक्रामक बताया जा रहा है. उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय में आए मरीजों के लक्षण देखने के बाद कोरोना सैंपल लिए थे, जिन्हें जयपुर भेजा गया था. वहां से यह रिपोर्ट आई है कि उदयपुर में कोरोना का 7वां वेरियंट पहुंच चुका है. इस वेरियंट का नाम है एक्सबीबी 1.16 ओमिक्रॉन. 

बताया जा रहा है कि जो वेरियंट पहले सामने आए हैं, उनसे ज्यादा ताकत से फैलने वाला यह वेरियंट है. हालांकि, यह दूसरों की तरह घातक नहीं है. उदयपुर में इसके 9 रोगी सामने आए थे, जिनकी अभी स्थिति सामान्य है. उदयपुर जिले की बात करें, तो यहां करीब 250 एक्टिव रोगी हैं, जो सभी होम आइसोलेशन में है और किसी को गंभीर लक्षण नहीं है. वह घर पर ही रिकवर हो रहे हैं. 

हालांकि, डॉक्टर लगातार सलाह दे रहे हैं कि सतर्कता रखें और जो कोरोना के नियम हैं, उन्हें फॉलो करें. लोगों को डरने की जरूरत नहीं है, बस सावधानी रखें. 

'ये वेरियंट संक्रामक है, लेकिन आक्रामक नहीं'
रवीन्द्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायलॉजी के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. अंशु शर्मा ने बताया कि लोगों के कोरोना सैंपल लेते हैं, जिन्हें जयपुर भेजा जाता है. वहीं से रिपोर्ट आती है, जिसमें यह 7वां वेरियंट सामने आया है. उन्होंने कहा कि कोई भी वेरियंट हो, कोरोना से सावधानी तो रखनी ही है. लेकिन जो यह वेरियंट मिला है, इससे खासतौर पर बचना होगा, क्योंकि यह काफी संक्रामक है और लोगों में तेजी से फैलता है. 

हालांकि, यह बात भी सही है कि यह वेरियंट पहले के वेरियंट की तरह ज्यादा आक्रामक नहीं है. यह वेरियंट महाराष्ट्र सहित अन्य दो-तीन जगहों पर मिल चुका है. ऐसे में हमें कोरोना से सावधानी बरतनी चाहिए. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan: 5 साल पुराने मास मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को सुनाई फांसी की सजा, धौलपुर में की थी 4 लोगों की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
कोटा: 'अब जीने की ताकत...', प्रसूताओं ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, डिलीवरी के दौरान हुई थी किडनी फेल
कोटा: 'अब जीने की ताकत...', प्रसूताओं ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, डिलीवरी के दौरान हुई थी किडनी फेल
जोधपुर: जेल में सजेगा मंडप... सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे 2 हत्या के सजायाफ्ता कैदी
जोधपुर: जेल में सजेगा मंडप... सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे 2 हत्या के सजायाफ्ता कैदी

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget