एक्सप्लोरर

राजस्थान में भी कोरोना ने दी फिर दस्तक, जयपुर समेत इन शहरों में मिले मरीज

Corona Cases In Rajasthan: राजस्थान के तीन शहरों में कोरोना के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह नया वेरिएंट पहले जितना खतरनाक नहीं है.

Corona Cases In Rajasthan: राजस्थान में भी कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है. प्रदेश के जयपुर, उदयपुर और जोधपुर में कोविड के मामले सामने आए हैं. राजस्थान में कोरोना के अब तक आठ मरीज मिले हैं. इनमें जोधपुर में चार, जयपुर में तीन और उदयपुर में एक मरीज पाया गया है. 

वहीं राजस्थान के तीन शहरों में कोरोना के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना का यह नया वेरिएंट पहले जितना खतरनाक नहीं है. वेरिएंट की जांच के लिए सैंपल्स को अलग लैब में भेजा जा रहा है.

कोरोना चिंता का विषय नहीं- स्वास्थ्य मंत्री
राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने शनिवार को कहा कि कोरोना से परेशान होने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि फिलहाल सब कुछ नियंत्रण में है. आईएएनएस से बातचीत करते हुए गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा, "देश में 140 करोड़ की जनसंख्या है. इसमें अबतक 246 लोग संक्रमित हुए हैं. कोरोना का जो नया वेरिएंट है वह उतना खतरनाक नहीं है. फिलहाल कोरोना चिंता का विषय नहीं है. लेकिन, अभी से अलर्ट रहना हम सभी के लिए सही होगा.

वहीं सवाई मानसिंह अस्पताल में एक गर्भवती महिला को गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ाने को लेकर हाई पावर कमेटी बनाई गई है जो तथ्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह तय करेगी कि किस स्टाफ की गलती थी जिसकी वजह से यह घटना हुई.

देश में बढ़ रहे कोरोना के मामले
बता दें कि देश में एक बार फिर कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. मुंबई, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम जैसे बड़े शहरों में मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है. लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या ने आम जनता में डर का माहौल बना दिया है. इस बीच महाराष्ट्र के ठाणे में एक 21 साल के युवक की कोरोना वायरस से जान चली गई.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget