एक्सप्लोरर

झुंझुनूं में दलित से मारपीट और वसूली की घटना पर चढ़ा सियासत का रंग, विपक्ष ने सरकार को घेरा

Rajasthan Politics: झुंझुनूं में दलित युवक के साथ मारपीट और वसूली की घटना पर विपक्ष हमलावर हो गया है. पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की प्रतिक्रिया सामने आई है.

Rajasthan Crime News: झुंझुनूं में दलित युवक के साथ मारपीट और वसूली की घटना ने सियासी रंग ले लिया है. विपक्ष बीजेपी सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है. पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने घटना को अमानवीय बताया है. वहीं, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी सरकार से सवाल पूछे हैं. 

सचिन पायलट ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "झुंझुनूं के मेघपुर में पानी के मटके को छूने को लेकर दलित युवक को बेरहमी से पीटने एवं वसूली की घटना पूर्ण रूप से अमानवीय है, जिसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. हर प्रकार के भेदभाव एवं असमानता को मिटाकर लोगों को एकता, समानता और सद्भाव के सूत्र में बांधना, यही बाबा साहेब के आदर्श हैं. प्रदेश की भाजपा सरकार के शासन में हो रही इस प्रकार की घटनाएं उन आदर्शों और संवैधानिक मूल्यों को आहत करती हैं. केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार के राज में दलितों, पिछड़ों एवं गरीबों पर अत्याचार किया जा रहा है, उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है."

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से किये सवाल

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि बीजेपी सरकार कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पूरी  तरह से विफल रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में दलितों पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और मेघपुर की घटना इस विफल सरकार की असंवेदनशीलता और जातिवादी मानसिकता का प्रत्यक्ष उदाहरण है. जूली ने कहा, "एक दलित युवक को पानी के मटके को छूने की वजह से बर्बरता से पीटा गया, पूरी रात बंधक बनाकर रखा गया और फिरौती वसूलने के बाद छोड़ा गया. घटना न केवल दलित समाज के सम्मान और अधिकारों पर हमला है, बल्कि बीजेपी सरकार की दलित विरोधी नीतियों को भी उजागर करती है."

झुंझुनूं की घटना पर सियासत शुरू

बता दें कि पचेरी कलां थाना क्षेत्र में मटका छूने पर दलित युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है. आरोप है कि ईंट-भट्ठा मालिक ने पानी के घड़े को हाथ लगाने पर वारदात को अंजाम दिया. बताया गया कि वसूली के बाद पीड़ित को छोड़ा गया. झुंझुनूं की घटना ने राजस्थान के सियासी माहौल को गर्म कर दिया है. 

ये भी पढ़ें-

महाकुंभ पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, 'स्टीव जॉब्स की पत्नी यहां आकर...'

 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका की दो टूक, 'अभी तक इसमें...'
एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका बोले, 'सजा पर ज्यादा फोकस'
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget