एक्सप्लोरर

कांग्रेस की महंगाई हटाओ रैली: पायलट बोले- केंद्र ने बौखलाहट में नहीं दी दिल्ली में रैली की इजाजत, बहुमत का घमंड ज्यादा नहीं टिकता

सचिन पायलट ने कहा कि इस रैली की घोषणा हमनें पहले दिल्ली के लिए की थी. लेकिन केंद्र सरकार जानती थी कि अगर रैली दिल्ली में होगी तो बड़ा संदेश जाएगा. इसलिए बौखलाहट में उन्होंने रैली को इजाजत नहीं दी.

Congress Rally in Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज कांग्रेस बढ़ती महंगाई के खिलाफ महंगाई हटाओ महारैली आयोजित कर रही है. पहले ये रैली दिल्ली में प्रस्तावित थी लेकिन प्रशासन द्वारा इजाजत नहीं मिलने के चलते इस रैली का आयोजन जयपुर में किया जा रहा है. वहीं इसको लेकर अब प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बहुमत के आधार पर अहंकार में बहुत ज्यादा दिन राजनीति नहीं की जा सकती है. 

'बौखलाहट के चलते नहीं दी इजाजत'
सचिन पायलट ने कहा, ''इस रैली की घोषणा हमने पहले दिल्ली के लिए की थी. लेकिन केंद्र सरकार जानती थी कि अगर रैली दिल्ली में होगी तो बड़ा संदेश जाएगा. इसलिए बौखलाहट में उन्होंने रैली को इजाजत नहीं दी. यह रैली पूरे देश की है, इसमें पूरे देश से लाखों कार्यकर्ता यहां आएंगे. जयपुर से यह देश जान जाएगा कि केंद्र ने महंगाई को अनियंत्रित कर दिया है. पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं.''

'महंगाई से सबसे ज्यादा मिडिल क्लास प्रभावित'
उन्होंने कहा, ''मिडिल क्लास जिसे बीजेपी का वोट बैंक माना जाता था, वो सबसे ज्यादा प्रभावित है. बीजेपी को इसकी बिल्कुल परवाह नहीं है. करोड़ों परिवार आज गरीबी रेखा से नीचे आ गए हैं. इसके साथ ही इस बढ़ती महंगाई का कोई कारण भी नहीं बताया जा रहा है. पूछो तो कहा जाता है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रहा है. लेकिन आज इस रैली से जो संदेश जाएगा उससे केंद्र सरकार को कृषि कानून की तरह महंगाई को भी कम करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.''

'उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया'
पायलट ने कहा, ''पहली बार पेट्रोल-डीजल 100 के पार है, सिलेंडर 1000 रुपये का हो गया है जो हमारे समय 400 का था. आप हमारा विरोध करते थे लेकिन आपने सारी सीमाएं लांघ दी हैं. आधार, जीएसटी कांग्रेस की जिन भी चीजों का विरोध करते थे उसे लागू कर दिया है. आपने कुछ उद्योगपतियों का लाखों करोड़ माफ कर दिया. बहुमत के आधार पर घमंड में ज्यादा दिन तक राजनीति नहीं की जा सकती.''

ये भी पढ़ें

Congress Rally in Jaipur: कांग्रेस की जयपुर में 'महंगाई हटाओ महारैली' आज, सोनिया-राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

UP Election 2022: विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी BSP, मायावती ने किया ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget