एक्सप्लोरर

Watch: गहलोत सरकार के मंत्री ने किरोड़ी लाल मीणा को कहा 'आतंकी', अब हो रहा रिएक्शन

कांग्रेस नेता शांति धारीवाल का BJP सांसद किरोड़ी लाल मीणा को 'आतंकी' कहना उन्हें भारी पड़ गया है. बीजेपी के साथ-साथ अब उनकी ही पार्टी के विधायक भी खिलाफ हो गए हैं.

Rajasthan Politics: राजस्थान विधान सभा में सोमवार को गहलोत सरकार में संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल (Shanti Dhariwal) ने बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) को आतंकी कहा था.  उस आतंकी शब्द का मतलब सदन और सदन के बाहर खूब निकाला जा रहा है. अब धीरे-धीरे इस मुद्दे को लेकर के कांग्रेस के विधायक भी शांति धारीवाल का विरोध करने लगे हैं.

विरोध करने वालों में कांग्रेसियों में सबसे पहला नाम जोधपुर से आने वाली दिव्या मदेरणा (Divya Maderna) का है. दिव्या ने खुद धारीवाल के बयान का विरोध किया है. इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि क्या अब एक नया समीकरण बनेगा? क्या शांति धारीवाल के इस बयान से एक नई सियासत शुरू होगी? या इसमें अभी कुछ और भी होना बाकी है. 

शांति धारीवाल ने क्या कहा था?

सोमवार को विधानसभा में बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा के लिए संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि राजनीति में रुचि रखने वाला हर व्यक्ति जानता है कि किरोड़ी कैसे कृत्य करते हैं. वे किसी आतंकी से कम नहीं है. इसके बाद सदन में हंगामा होने लगा. इस बयान के विरोध की गूंज सदन के बाहर भी सुनाई दे रही है. जब सदन में शेम-शेम के नारे लगे तो खुद धारीवाल बोले कि किरोड़ी लाल मीणा खुद विधायक और सांसद रहे हैं. वे जानबूझकर नियम विरुद्ध आंदोलन कर रहे हैं. कानून हाथ में ले रहे हैं. इसके बाद भी विधानसभा में बीजेपी हंगामा करती रही. 

दिव्या ने किरोड़ी का किया समर्थन

जोधपुर के ओसियां से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल के किरोड़ी लाल मीणा को आतंकी कहने वाले बयान पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'मैं शांति धारीवाल जी के वक्तव्य की कड़े शब्दों में निंदा करती हूं. सार्वजनिक जीवन में हमारे दल, राजनीतिक विचारधारा अलग है, मनभेद व मतभेद दोनों हो सकते है लेकिन किसी जनप्रतिनिधि को एसे आतंकी के समान उपाधि देना लोकतंत्र में विश्वास रखने वालों के लिए निहायत ही तुच्छ उदाहरण पेश किया है.' 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Politics: कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा के बिगड़े बोल- 'पहले मोदी को खत्म करो...नहीं तो हिंदुस्तान खत्म हो जाएगा'

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
Rajasthan News: राजस्थान में डिस्टर्ब एरिया बिल पास, कांग्रेस का सड़क से कोर्ट तक लड़ाई का ऐलान
राजस्थान में डिस्टर्ब एरिया बिल पास, कांग्रेस का सड़क से कोर्ट तक लड़ाई का ऐलान
Jaipur News: ईरान-इजरायल जंग का असर जयपुर तक, उमराह यात्रा रद्द होने से ट्रैवल कारोबार प्रभावित
ईरान-इजरायल जंग का असर जयपुर तक, उमराह यात्रा रद्द होने से ट्रैवल कारोबार प्रभावित
Rajasthan News: राजस्थान में कब हैं पंचायत चुनाव? पंचायती राज चुनाव को लेकर आ गई बड़ी अपडेट, एक क्लिक में जानें
राजस्थान में कब हैं पंचायत चुनाव? पंचायती राज चुनाव को लेकर आ गई बड़ी अपडेट, एक क्लिक में जानें

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike
Iran- Israel War: 'महायुद्ध' का 8वां दिन, तबाही का भयानक सीन!| IranAttackonIsrae l-America Air Base
Chitra Tripthi: ईरान नहीं झुका, अमेरिका ने किया सबसे बड़े हमले का ऐलान... | Iran Israel War |Trump
Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी
Dhurandhar 2 Trailer : Ranveer Singh और Sanjay Dutt का जबरदस्त धमाका

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'इन समस्याओं को मैं संभाल लूंगा', पत्नी संगीता संग तलाक की खबरों पर थलपति विजय ने तोड़ी चुप्पी
'इन समस्याओं को मैं संभाल लूंगा', पत्नी संगीता संग तलाक की खबरों पर थलपति विजय ने तोड़ी चुप्पी
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान सूर्या ने प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा अपडेट 
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान प्लेइंग 11 पर दिया अपडेट 
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
लड़की को प्रपोज करने पूरे खानदान को ले गया आशिक, महबूबा के घर के बाहर परिवार संग जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
लड़की को प्रपोज करने पूरे खानदान को ले गया आशिक, महबूबा के घर के बाहर परिवार संग जमकर लगाए ठुमके
यूपीएससी 2025 में पानीपत की कीर्ति का कमाल, चौथे प्रयास में हासिल की 304वीं रैंक
यूपीएससी 2025 में पानीपत की कीर्ति का कमाल, चौथे प्रयास में हासिल की 304वीं रैंक
Embed widget