एक्सप्लोरर

Bhajanlal Sharma: सीएम भजनलाल शर्मा ने सीकर में काफिला रोककर खाया खरबूजा, फिर किया ये दावा

Bhajanlal Sharma: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने सीकर के लोगों से कहा कि सरकार आप सभी की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरेगी. बीजेपी सरकार सभी वर्ग के लिए बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है.

Bhajanlal Sharma Latest News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार (19 अप्रैल) को सीकर जिले के दौरे पर थे. सीकर के पलसाना कस्बे के पास उन्होंने अपना काफिला रोककर एक दुकानदार से खरबूजा खरीदा. सीएम भजनलाल शर्मा ठेले के पास ही कुर्सी पर बैठे और सड़क किनारे खरबूजे को खुद अपने हाथों से कटकर खाया. ठेले से खरीदे गए खरबूजे को उन्होंने खुद अपने हाथों काटकर सहयोगियों को भी खिलाया. 

सीएम भजनलाल शर्मा ने इस दौरान ठेले पर फल बेचने वाले बुजुर्ग दुकानदार सुरजाराम से काफी देर तक बातचीत की. सीएम ने सुरजाराम और उसके परिवार वालों का हाल-चाल पूछा. सीएम भजनलाल शर्मा इस मौके पर इलाके के लोगों से भी रूबरू हुए. 

सीएम ने UPI से किया पैसों को भुगतान 

सीएम ने अपने सहयोगियों के साथ खरबूजे खाने के बाद पैसों का भुगतान डिजिटल तरीके यानी यूपीआई के जरिए किया. साथ ही दुकानदार सुरजाराम सीएम का स्नेह पाकर खासे गदगद नजर आए.

खरबूजा खाने का वीडियो वायरल

अब सोशल मीडिया पर वीआईपी काफिला को रोककर ठेले से खरबूजा खरीदकर सादगी के साथ उसे खुद अपने हाथों काट कर खाने और दुकानदार को भुगतान करने का वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद लोग सीएम भजनलाल शर्मा की सादगी और उनके सरल व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

सीकर जिले में पहुंचने पर सीएम भजनलाल शर्मा का पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की तरफ से जगह-जगह स्वागत किया गया. सीएम भजनलाल ने इस मौके पर कई सभाओं को संबोधित किया. इन सभाओं में उन्होंने लोगों को अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया. साथ ही यह वादा किया कि उनकी सरकार लोगों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरेगी. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार समाज के सभी वर्ग के लिए बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget