एक्सप्लोरर

ट्रेन के जरिए जयपुर से जोधपुर पहुंचे सीएम भजनलाल, यात्रा के दौरान बच्चों से की बात, सुनीं जनता की समस्या

CM Bhajan Lal Sharma News: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा हाई कोर्ट के प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम में शामिल होने जोधपुर पहुंचे. उन्होंने इसके लिए जयपुर से राजधानी ट्रेन ली थी.

CM Bhajan Lal Sharma Train Journey: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) रविवार को ट्रेन में आम लोगों की समस्याएं सुनते देखे गए. ट्रेन में उन्हें अपने बीच पाकर यात्री उनके पास आ गए और उन्हें अपनी तकलीफ बताई. सीएम भजनलाल ने उनकी समस्याएं सुनीं और उसके समाधान का भरोसा भी जताया. सीएम भजनलाल इस दौरान एक कोच में बच्चों से भी बातचीत करते देखे गए. यात्री इस दौरान उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्सुक नजर आए.

भजनलाल राजधानी एक्सप्रेस में जयपुर से जोधपुर जा रहे थे. सीएम भजनलाल ने एक कोच में प्रदेशवासियों की समस्या सुनीं तो फिर दूसरी कोच में जाकर एक परिवार और उनके बच्चों से मुखातिब हुए.जोधपुर की यात्रा पर निकलने के दौरान जयपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में समर्थक और कार्य़कर्ता पहुंचे थे. वहीं, यात्रा के दौरान रेण, फुलेरा, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी रेलवे स्टेशन पर भी उनका स्वागत किया गया. 

बीजेपी राजस्थान ने इसका वीडियो शेयर किया है और कैप्शन में लिखा, ''ट्रेन में आम आदमी से संवाद करते और उनकी समस्याओं को सुनते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा.''

जोधपुर में इस कार्यक्रम में शामिल होंगे CM भजनलाल शर्मा

जोधपुर पहुंचने पर वह एस. एन. मेडिकल कॉलेज गए जहां उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम  ‘मन की बात’को सुना. सीएम भजनलाल ने कहा कि विकसित राष्ट्र के गौरवमय संकल्प को केंद्र में रखते हुए राष्ट्रसेवक नरेंद्र मोदी जी ने देश की गरिमामय संस्कृति, प्रगतिशील भारत और उन्नत भविष्य के विषय में अपने विचार साझा किए.

बता दें कि आज यानी 25 अगस्त को जोधपुर में राजस्थान हाई कोर्ट के प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम में होना जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे. इसे देखते हुए ही सीएम भजनलाल शर्मा जोधपुर पहुंचे हैं जो वहां पीएम मोदी का स्वागत करेंगे. पीएम मोदी इस दौरान हाई कोर्ट म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे.

ये भी पढे़ं- ...जब अशोक गहलोत ने याद किए अपने वकालत के दिन, जोधपुर बेंच का जिक्र कर कहा कुछ ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget