एक्सप्लोरर

Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा ने कोटा में ERPC के तहत बन रहे बांध का किया निरीक्षण, अधिकारियों ने बताया 85% काम पूरा

Kota News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोटा के दीगोद क्षेत्र में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के निमार्णाधीन नौनेरा बांध का निरीक्षण किया. इस परियोजना का लगभग 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है.

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने रविवार (4 फरवरी) को कोटा के दीगोद क्षेत्र में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) के पहले चरण के अंतर्गत निमार्णाधीन नौनेरा बांध का निरीक्षण किया. सीएम बनने के बाद भजनलाल शर्मा का यह पहला कोटा दौरा था. इस मौके पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने दीगोद के ऐबरा गांव के निकट कालीसिंध नदी पर निमार्णाधीन नौनेरा बांध साइट पर पहुंचकर प्रोजेक्ट रिपोर्ट का अवलोकन किया.

सीएम ने परियोजना का प्लान, नक्शा, अब तक हुए कामों के कई चरणों का प्रजेन्टेशन देखा. बांध की विशेषताओं के बारे में जाना और अब तक हुए काम की विस्तार से जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने निमार्णाधीन बांध के टॉप पर पहुंचकर अप-स्ट्रीम के हिस्सों का अवलोकन किया. इसके बाद डाउन-स्ट्रीम का भी अवलोकन किया. निर्माण के संबंध में ईआरसीपी के प्रबंध निदेशक रवि सोलंकी और कोटा संभाग के मुख्य अभियंता जल संसाधन आरके पारीक ने सीएम को जानकारी दी. उन्होंने बताया कि परियोजना का लगभग 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. बाकी के कामों को जून 2024 तक पूरा किया जाना प्रस्तावित है.

30 जून तक पूरा हो जाएगा काम
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग अभय कुमार भी उपस्थित रहे. ईआरसीपी परियोजना की लागत (संशोधित) 1316.32 करोड़ रुपये है. जल भंडारण क्षमता 226 मि. घन मीटर, पेयजल के लिए आरक्षित 54 मि. घन मीटर. बैराज के निर्माण का कंक्रीट काम चल रहा है. कुल निर्माण काम का लगभग 85 प्रतिशत काम किया जा चुका है. मैकेनिकल काम में रेडियल गेट्स का निर्माण काम प्रगति पर हैं. बैराज का मुख्य काम भौतिक रूप से 30 जून 2024 तक पूरा किया जाना प्रस्तावित है.

ये भी पढ़ें: 

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, जयपुर और अजमेर समेत इन जिलों में हुई बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget