एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: सचिन पायलट के अनशन से दुविधा में कांग्रेस, CM गहलोत करेंगे विधायकों से वन-टू-वन संवाद

Rajasthan Assembly Election: सचिन पायलट के अनशन से झटका खायी कांग्रेस ने अब बड़ा फैसला लिया है. विधायकों से वन - टू- वन मुलाकात कर स्थानीय स्तर पर फीडबैक जुटाया जाएगा.

Rajasthan Assembly Election 2023: महंगाई राहत कैंप से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) एक बार फिर प्रदेश के दौरे पर निकल रहे हैं. मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी रहेंगे. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि रंधावा, गहलोत और डोटासरा 17 अप्रैल को अजमेर, टोंक, नागौर, भीलवाड़ा, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, पाली, सिरोही और जालौर जिलों के विधायकों से वन-टू-वन संवाद करेंगे.

उन्होंने बताया कि अगले दिन 18 अप्रैल को उदयपुर, चित्तौडग़ढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमन्द, कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़, भरतपुर, धौलपुर, करौली व सवाईमाधोपुर और 20 अप्रैल को बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, अलवर, दौसा, सीकर व झुंझुन जिलों के विधायकों से भी चर्चा होगी.

कांग्रेस विधायकों से होगा वन-टू-वन संवाद

स्वर्णिम चतुर्वेदी के मुताबिक वन-टू-वन संवाद में सभी विधायकों से स्थानीय मुद्दों पर फीडबैक लिया जायेगा. प्रस्थावित कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का 19 अप्रैल को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे से एक दिवसीय कार्यशाला होगी.

कार्यशाला में एआईसीसी और पीसीसी डेलीगेट्स, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, सांसद और सांसद प्रत्याशी, पूर्व सांसद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, राज्य सरकार के मंत्रीमंडल सदस्य, विधायक और विधायक प्रत्याशी, पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, विभाग और प्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्ष, जिला प्रमुख, प्रधान, नगर निकाय अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष भाग लेंगे.

गौरतलब है कि सचिन पायलट के अनशन से कांग्रेस पसोपेश में है. कांग्रेस का कार्यक्रम ऐसे समय है जब सचिन पायलट भी झुंझुन और जयपुर के दौरे पर निकलेंगे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के एक साथ दौरे से राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं. 

Rajasthan Politics: सचिन पायलट के अनशन पर कार्रवाई की बात कर रहे रंधावा के ठंडे पड़े तेवर, जानें- क्या हैं इसके सियासी मायने

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget