एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: सचिन पायलट के अनशन पर कार्रवाई की बात कर रहे रंधावा के ठंडे पड़े तेवर, जानें- क्या हैं इसके सियासी मायने

Rajasthan Politics: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बिना राहुल गांधी से मिले सचिन पायलट पर कोई बयान नहीं देना चाहते. इसलिए अब रंधावा भी राजस्थान की जगह पंजाब में व्यस्त कर दिए गए हैं.

Rajasthan Congress Crisis: सचिन पायलट के अनशन पर राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने कार्रवाई का संकेत दिया था. कार्यकर्ताओं की नजर भी कांग्रेस आलाकमान के कदम पर थी. उहापोह के बीच अब लगता है कि स्थिति पलट रही है. सुखजिंदर रंधावा ने आज कहा कि मैं कुछ नहीं बता सकता. अभी मैं जालंधर उपचुनाव में व्यस्त हूं. राजस्थान के प्रस्तावित दौरे पर उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी बता पायेगी.

कार्यक्रम के बारे में प्रदेश कांग्रेस कमेटी से पूछ लीजिये. दरअसल, सुखजिंदर रंधावा से सचिन पायलट और अशोक गहलोत प्रकरण में ताजा अपडेट पूछा गया था. उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया. आमतौर पर शांत दिखने वाले रंधावा का जवाब काफी झुंझलाहट भरा था. उन्होंने कहा कि मैं अभी उपचुनाव के लिए पब्लिक में बैठा हूं. बता दें कि रंधावा का अब बयान सचिन पायलट या राजस्थान के समले पर नहीं आ रहा है. दिल्ली में डेरा जमाए सचिन पायलट की की नजर भी राजनीतिक घटनाक्रम पर बनी हुई है. 

16 अप्रैल के बाद आएगी कोई अपडेट

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी केरल और कर्नाटक दौरे पर हैं. उनकी दिल्ली वापसी पर असमंजस की स्थिति साफ हो पाएगी. सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बिना राहुल गांधी से मिले सचिन पायलट पर कोई बयान नहीं देना चाहते. इसलिए अब रंधावा भी राजस्थान की जगह पंजाब में व्यस्त कर दिए गए हैं. पंजाब में 10 मई को मतदान है. कांग्रेस को जालंधर लोकसभा सीट बचाने की चुनौती है. सचिन पायलट पर ताजा अपडेट 16 अप्रैल के बाद आने की संभावना है. 

17 को फील्ड में उतरेंगे सचिन पायलट

17 अप्रैल की सुबह सचिन पायलट जयपुर के शाहपुरा में परमानन्द धाम खोरी में शामिल होंगे. उसके बाद दोपहर एक बजे झुंझुन जिले के खेतड़ी में शहीद श्योराम के गांव जायेंगे. एक दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि दौरे के जरिए सचिन पायलट बड़ा संदेश देने की तैयारी कर रहे हैं. कार्यक्रमों का आंकलन करने के बाद कांग्रेस आलाकमान निर्णय ले पायेगा. 

Rajasthan News: भगवा झंडा हटाकर नीला झंडा लगाने पर उदयपुर में माहौल गरमाया, 28 युवकों के खिलाफ एफआईआर

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget