एक्सप्लोरर

Kota News: कोटा में बढ़ते सुसाइड के मामलों पर सीएम गहलोत ने जताई चिंता, बोले- 'मैं खुद डॉक्टर...'

Rajasthan News: कोटा में बढते सुसाइड के मामलों पर सीएम अशोक गहलोत ने चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है कि कोटा में पिछले आठ महीनों में 20 छात्रों ने आत्महत्या कर ली.

kota News: कोटा (Kota) में इस साल बढ़ते सुसाइड ने प्रशासन के साथ कोचिंग संस्थान, हॉस्टल संचालक और आमजन की भी चिंता बढा दी है. मुख्यमंत्री भी इसमें हस्तक्षेप कर चुके हैं. ऐसे में इन सुसाइड को कैसे रोकने और बच्चों को अच्छा माहोल देने के लिए एक बार फिर से प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर गाइडलाइन को और बेहतर बनाए जाने की दिशा में प्रयास किया है. हालाकिं ये गाइडलाइन कोई मायने नहीं रखती क्योंकि इसमें अधिकांश विषय पूर्व के ही उठाए गए हैं.

फिर भी यदि प्रशासन की मंशा और इमानदारी से कार्य करने की रही तो इन्हें रोका जा सकता है. नहीं तो मां के लाल की आंखों के आंसू सूखने वाले नहीं हैं. वहीं इस मसले को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी चिंता जाहिर की है. राज्य स्तरीय 'युवा महापंचायत' के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा "यह चिंता का विषय है कि कोटा में पिछले आठ महीनों में 20 छात्रों ने आत्महत्या कर ली. मैं खुद बचपन में डॉक्टर बनना चाहता था, रात में 2-3 बजे तक पढ़ाई करता था, लेकिन मैं कामयाब नहीं हुआ. हालांकि मैंने हिम्मत नहीं हारी. मैंने अपना रास्ता बदला, सामाजिक कार्यकर्ता बना, राजनीति में आया."

कलेक्टर ने ली बैठक
वहीं जिला कलेक्टर ने अधिकारी, हॉस्टल संचलक और कोचिंग संचालकों की बैठक ली. इसमें उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में तनाव कम करने के लिए कोचिंग संस्थान और हॉस्टल संगठनों के स्तर पर समन्वित प्रयास करने होंगे. जिला कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए सुधारात्मक कदम उठाने होंगे. उन्होंने कहा कि सभी पक्षों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए विद्यार्थियों की समस्याओं का समय पर निराकरण करते हुए उनसे निरन्तर संवाद बनाए रखकर अनुकूल माहौल प्रदान करना होगा.

जिला कलेक्टर ने दिए ये निर्देश
उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थान प्रतिमाह विद्यार्थियों को मोटिवेशन सेंशन आयोजित कर अन्य विकल्पों के लिए भी जागरूक करें. यही नहीं जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि रविवार को टैस्ट पेपर के बजाय कोचिंग संस्थान विद्यार्थियों को गूगल फार्म तैयार कर नियमित रूप से उनके मानसिक अवसाद को कम करने का कार्य करें. उन्होंने सभी कोचिंग सस्थानों और हॉस्टल संगठन फीस की इजी-एक्जिट पॉलिसी की अक्षरश: पालना करना करने के निर्देश दिए, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों पर किसी तरह का मानसिक दबाव नहीं हो.

हॉस्टल की लापरवाही सामने आएगी तो त्वरित कार्रवाई होगी
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के पास ऑनलाइन पॉर्टल पर अब तक दो हजार विद्यार्थियों द्वारा शिकायतें प्राप्त हुई हैं. जिनका समय पर निराकरण कराया गया है. वहीं पुलिस अधीक्षक (SP) शहर  शरद चौधरी ने कहा कि अभी से विद्यार्थियों में तनाव के प्रकरण सामने आना चिंता का विषय है, जो समस्याऐं आ रही हैं उनका समय पर निराकरण किया जाए जिससे विद्यार्थियों में तनाव नहीं रहे. उन्होंने कहा कि कोचिंग या हॉस्टल के स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आएगी तो त्वरित कार्यवाही की जाएगी. उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थान विद्यार्थियों को प्रवेश देते समय अभिभवकों को भी विद्यार्थियों की क्षमता और अन्य विकल्पों के बारे में बताएं. 

अतिरिक्त कलेक्टर शहर बृजमोहन बैरवा ने कहा कि सभी कोचिंग संस्थान और हॉस्टल जिला प्रशासन के काउंसलर और टीम को निरीक्षण के समय सक्रिय सहयोग करें, जिससे बच्चों के मानसिक तनाव का पता किया जा सके. मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद दडिया ने मानसिक तनाव की पहचान करने और कम करने के लिए किए जाने वाले प्रयासों की जानकारी दी. उन्होंने टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकरी देकर विद्यार्थियों में तनाव का अकेडमी के  स्तर पर पहचान करने का सुझाव दिया.

समन्वित बैठक के बाद आए ये सुझाव

  • विद्यार्थियों के मानसिक तनाव का आकलंन करने के लिए मोबाइल एप की जानकारी विद्यार्थियों को दी जाए, जिससे कभी भी विद्यार्थी सवाल जवाब के द्वारा स्वयं भी जांच कर सके.
  • सभी कोचिंग संस्थानों में विद्यार्थियों को प्रवेश देने से पूर्व परीक्षा आयोजित की जाए. उसके परिणाम के आधार पर ही प्रवेश दिया जाए.
  • विद्यार्थियों और अभिभावकों को कोचिंग में प्रवेश के समय मेडिकल, इंजिनियरिंग के अलावा विकल्पों की जानकारी दी जाए.
  • हॉस्टलों और पीजी में पंखों को लटकाने के लिए हैगिंग डिवाइस का उपयोग अनिवार्य किया जाए. भविष्य में किसी भी प्रकरणों में पुलिस इसकी भी जांच करेगी.
  • हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों में प्रति दिवस मैनेजर, वार्डन द्वारा जांच अनिवार्य हो और उनसो जाकर संवाद किया जाए. साथ ही किसी भी समस्या या स्वभाव परिवर्तन की सूचना अभिभवकों और पुलिस का दी जाए.  
  • कोचिंग संस्थानों में काउंसलर प्रक्रिया को प्रभावी एवं अनिवार्य किया जाए.
  • बहुमंजिला हॉस्टलों में बालकोनी में लोहे की ग्रिल लगाई जाए.

Rajasthan Election 2023: जैसलमेर विधानसभा सीट जहां केवल दो लोग दूसरी बार बने हैं विधायक, जानें कितनी बार जीती है बीजेपी और कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget