एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: अशोक गहलोत के लिए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ये क्या कह दिया! CM के सलाहकार ट्विटर पर भिड़ गए

Rajasthan: सिरोही विधायक और CM गहलोत के सलाहकार संयम लोढा ने प्रमोद कृष्णम पर पलटवार किया. लिखा कि कई PM के साथ और 3 बार राजस्थान की सेवा करने वाले व्यक्ति की सेहत पर टिप्पणी करना शोभा नहीं देता.

Rajasthan Congress Crisis: राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के सलाहकार संयम लोढ़ा (Sanyam Lodha) और प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) के खास आचार्य प्रमोद (Acharya Pramod Krishnam) ट्विटर पर भिड़ गए. दोनों में टि्वटर वॉर छिड़ गया है. दरअसल, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ट्वीट के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर जो लिखा है, उसे लेकर संयम लोढा ने जवाब दिया. 

आचार्य प्रमोद ने अशोक गहलोत के उत्तराधिकारी के बारे में तंज कसते ट्वीट कर दिया, जिसका जवाब देते हुए संयम लोढ़ा ने लिखा, पलटवार करते हुए ट्वीट किया है कि ऐसा एक आचार्य को नहीं लिखना चाहिए. 

अशोक गहलोत ने किया ट्वीट
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया था कि 26 जनवरी को निमोनिया से संक्रमित हो जाने की वजह से वह किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पा रहे हैं. उनकी श्रीनगर में भारत दोड़ो यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होने की दिली इच्छा थी, लेकिन डॉक्टर्स की सलाह के चलते नहीं जा सके. अशोक गहलोत के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए आचार्य प्रमोद ने लिखा ''आपके उत्तराधिकारी पहुंच गए हैं.' 

संयम लोढा ने किया पलटवार
इसपर सिरोही के विधायक और मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सार्वजनिक जीवन में जो व्यक्ति 50 साल पूरे कर चुके हों. कई प्रधानमंत्री के साथ और 3 बार राजस्थान की सेवा कर चुके हों. कोरोना के बावजूद भीतरघात से जनता की सरकार को गिराने का प्रयास विफल कर चुके हों, तो उनकी सेहत पर टिप्पणी करना किसी आचार्य को शोभा नहीं देता.

सीपी जोशी से की थी मुलाक़ात
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पिछले दिनों राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी से मुलाकात की थी. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया था कि उनकी यह मुलाकात सकारात्मक थी. उन्होंने कहा कि अभी मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा कि राजस्थान में जो हुआ है उसपर कांग्रेस नेतृत्व अपनी नजर बनाए हुए है. बहुत जल्दी बड़े फैसले होंगे और अब उसी कड़ी में यह पहली शुरुआत है. लेकिन अभी भी इसका परिणाम नहीं निकला है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने किसे बताया अशोक गहलोत का 'उत्तराधिकारी'? राजस्थान में सियासी आग को दी हवा

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget