एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान के CM और पूर्व CM कोरोना संक्रमित, टेलीफोन पर लोगों की समस्याएं दूर करेंगे पर्यटन मंत्री

Rajasthan Corona News: CM अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर बताया है कि कोविड -19 संक्रमण से दोनों पॉजिटिव हो गए हैं. इसलिए चिकित्सकों की सलाह पर अपने आप को आइसोलेशन में रखेंगे.

Covid-19 in Rajasthan: राजस्थान में कोरोना एक बार फिर से तेजी से अपने पांव पसार रहा है. राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Ex CM Vasundhara Raje) कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित पाए गए हैं. दोनों नेताओं ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है. दोनों नेता आइसोलेशन में रह रहे हैं.  इस बीच राजस्थान सरकार के पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह (Vishvendra Singh) ने लोगों से अपील की है कि वो कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें. उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी को अगर कोई काम हो आ कोई समस्या हो तो व्यक्तिगत रूप से मिलने की जगह फोन से संपर्क कर अपनी समस्या या शिकायत बताएं. 

राजस्थान में कौन कौन है कोरोना पॉजिटिव

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर बताया है कि कोविड -19 संक्रमण से दोनों पॉजिटिव हो गए हैं. इसलिए चिकित्सकों की सलाह पर अपने आप को आइसोलेशन में रखेंगे. मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री दोनों ने सरकार द्वारा जारी कोरोना की गाइडलाईन की पालना करने की अपील भी की है. दोनों नेताओं ने लोगों से कहा है कि जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं वो भी अपनी कोविड जांच करा लें.  

मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर बताया है की उन्हें भी कोविड की जांच में हल्का संक्रमण आया है इसलिए मुख्यमंत्री भी चिकित्सकों की सलाह से अपने घर पर आइसोलेशन में रहकर राजकार्य को सम्पादित करेंगे. मुख्यमंत्री ने भी आमजन से अपील की है की वो कोविड- 19 के प्रोटोकॉल का पालन करें और अपने व अपने परिवार का संक्रमण से बचाव करें. उन्होंने लोगों से कोविड-19 को आगे फैलने से रोकने में सरकार का सहयोग करने की अपील की है.

पर्यटन मंत्री ने क्या अपील की है

कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने बुधवार को जनसुनवाई की थी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कोविड संक्रमण पॉजोटिव की जानकारी दी है. वहीं मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने क्षेत्र की जनता से आग्रह किया है कि लोग सरकार की ओर से जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करें. उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोई भी काम या समस्या हो तो फोन पर संपर्क करें खुद भी सुरक्षित रहे और अन्य लोगों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: चुनाव से पहले बीजेपी में बगावत के सुर, पूर्व राज्यसभा सांसद ने पार्टी को बताया बिन दूल्हे की बारात

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget