एक्सप्लोरर

Chittorgarh Crime News: चित्तौड़गढ़ में बदमाशों ने बीजेपी नेता के बेटे को मारी आठ गोलियां, मौके पर ही मौत

Chittorgarh: चित्तौड़गढ़ जिले में बदमाशों ने बीजेपी नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए. वहीं पुलिस उलकी तलाश में जुटी हुई है.

Chittorgarh Crime News: राजस्थान (Rajasthan) में इन दिनों गैंगवार और फिरौती का खेल काफी चल रहा है. जयपुर (Jaipur) में फायरिंग की वारदात होने के बाद अब चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) में भी दिनदहाड़े फायरिंग कर युवक की हत्या कर दी गई. हत्या की ये वारदात किसी सुनसान जगह नहीं बल्कि, मुख्य शहर में हुई है. गुरुवार को यहां युवक पर 10-12 राउंड फायर किए गए. वहीं जिस युवक की हमले में मौत हुई वो बीजेपी नेता का बेटा था. इस घटना के बाद गुरुवार रात बड़ी संख्या में जिला हॉस्पिटल के बाहर बीजेपी नेताओं की भीड़ जमा हो गई.

दरअसल चित्तौड़गढ़ जिले के छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र केसुन्द निवासी 32 साल के विकास उर्फ बंटी आंजना की गुरुवार को हत्या कर दी गई. उनके पिता बापूलाल आंजन केसुन्द में बीजेपी के बूथ अध्यक्ष रह चुके हैं. ये घटना  चित्तौड़गढ़ के  निंबाहेड़ा जेल के पास हुई है. यहां मृतक विकास अपने परिचित से मिलने और उसकी बेटी की मौत पर शोक जताने के लिए आया था. उनका घर गली में होने के कारण विकास ने अपनी जीप जेल के पास ही खड़ी कर दी और पैदल उनके घर गया.  

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
वो परिचित से मिलकर अपने दो साथियों के साथ बाइक पर लौटा. वो बाइक से जीप के पास पहुंचा ही था कि पहले से वहां खड़े युवक ने उस पर फायरिंग कर दी. देखते ही देखते दो अन्य युवक आए और उन्होंने भी फायरिंग शुरू कर दी.  विकास ने वहां से भागने की कोशिश की तो बदमाश भी उसके पीछे भागे. बदमाशों ने उस पर 10-12 राउंड फायर किया. बताया जा रहा है कि विकास को आठ गोलियां लगी. इसके बाद आरोपी भाग गए. इधर फायरिंग के समय विकास के दो साथी जो जेल की  तरफ भाग गए थे. वो फायरिंग रुकने के बाद वापस आए. इसके बाद दोनों ने आस-पास लोगों की मदद से  विकास को उठाया और हॉस्पिटल पहुंचाया.  यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं मामले की गंभिरता को देखते हुए इसकी जांच के लिए एसपी ने टीम का गठन कर दिया है. वहीं डिप्टी एसपी आशिष कुमार ने जानकारी दी की पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं. जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

बीजेपी करेगी प्रदर्शन
इधर घटना के बाद बीजेपी के पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी सहित अन्य कार्यकर्ता मृतक के घर पहुंचे. उनका कहना था कि 4 साल से विकास बीजेपी का एक्टिव कार्यकर्ता था.  पिछले चार साल में ऐसे ही हमारे 3-4 कार्यकर्ताओं की यहां हत्या कर दी गई है. इसको लेकर बीजेपी आज विरोध प्रदर्शन करेगी. वहीं विकास के पिता ने इसे राजनीतिक हत्या बताई है.

Rajasthan: एसपी का बेटा है इसलिए बच गया! खाकी के साथ मारपीट करने वाले की पुष्कर में हुई धूमधाम से शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget