एक्सप्लोरर

Naxal Attack: दंतेवाड़ा नक्सली हमले में 11 जवानों की शहादत पर कलराज मिश्र ने जताया दुख, व्यक्त की संवेदना

Dantewada IED Blast: आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने कहा कि हमले में 10 डीआरजी जवानों और एक चालक की जान चली गई. उन सभी के शवों को मौके से निकाला जा रहा है.

Dantewada IED Blast: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में जवानों की शहादत पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि शहीदों की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

अमित शाह ने की छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल से बात
गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल से बात की और दंतेवाड़ा में नक्सली विस्फोट में 10 पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद स्थिति का जायजा लिया. अधिकारियों के मुताबिक, अमित शाह ने इससे निपटने के लिए मुख्यमंत्री को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है. उन्होंने सीएम से कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार को हर संभव मदद देगी.

नक्सल विरोधी अभियान से लौटते समय हुआ विस्फोट
वरिष्ठ अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अरनपुर थाना इलाके में यह घटना उस समय हुई जब छत्तीसगढ़ पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक दल नक्सल विरोधी अभियान से वापस आ रहा था. यह रायपुर से लगभग 450 किलोमीटर दूर स्थित है. नक्सलियों ने उस पिकअप वैन को विस्फोट से उड़ा दिया, जिसमें सुरक्षाकर्मी सफर कर रहे थे.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जानकारी दी थी कि नक्सल विरोधी अभियान के लिए पहुंचे डीआरजी बल पर आईईडी विस्फोट से हमारे 10 डीआरजी जवान और एक चालक शहीद हो गए. उन्होंने आगे कहा, हम सब प्रदेशवासी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. उनके परिवारों के साथ दु:ख में हम सब साझेदार हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें.

दंतेवाड़ा के अरनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस दल गश्ती पर निकला था, तभी उसकी माओवादियों से मुठभेड़ हो गई. इस दौरान माओवादियों ने आईईडी के जरिए पुलिस के वाहन को उड़ा दिया, जिसमें 11 जवान शहीद हो गए हैं. वहीं, कई नक्सली भी घायल हुए हैं.

यह भी पढ़ें: Bharatpur News: आंदोलनस्थल पर प्रदर्शनकारी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिवार को मुआवजा मिलने तक जारी रहेगा चक्का जाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget