एक्सप्लोरर

Celebrity Cricket League: जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में क्रिकेट का हुनर दिखाएंगे फिल्मी सितारे, 11 और 12 मार्च को होंगे मैच

Jodhpur News: 11 मार्च को दोपहर 2:30 बजे केरल स्ट्राइकर्स बनाम भोजपुरी दबंग और दूसरा मैच शाम सात बजे पंजाब द शेर बनाम कर्नाटका बुलडोजर के बीच खेला जाएगा.

Celebrity Cricket League Match in Jodhpur: जोधपुर में 11 और 12 मार्च को सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के मैच खेले जाएंगे. यहां के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में दो दिन में चार मैच होंगे. इस सेलिब्रिटी लीग में कई फिल्मी सितारे जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम पहुंचेंगे. पहले दो मैच का आयोजन 11 मार्च को होगा. वहीं बाकी दो मैच का 12 मार्च को खेले जाएंगे.

सेलिब्रिटी लीग मैच के पोस्टर का विमोचन बुधवार को एक प्रेसकॉन्फ्रेंस के दौरान किया गया. मुंबई हीरोज के एमडी विकास कपूर और एच एंड के इन्नोवेशंस के एमडी रणजीत वर्मा ने बताया की यह सेलिब्रिटी लीग क्रिकेट मैच 20 ओवर का फटाफट टेस्ट फॉर्मेट में होगा. इसके तहत 10 ओवर की इनिंग होगी.

एमडी विकास कपूर और एच एंड के इन्नोवेशंस के एमडी रणजीत वर्मा ने बताया की 11 मार्च को दोपहर 2:30 बजे केरल स्ट्राइकर्स बनाम भोजपुरी दबंग और दूसरा मैच शाम 7:00 बजे पंजाब द शेर बनाम कर्नाटका बुलडोजर के बीच खेला जाएगा. वहीं दूसरा मैच 12 मार्च को चेन्नई राइनोज बनाम तेलुगू वॉरियर्स के बीच दोपहर 2:30 बजे से 6:30 बजे तक खेला जाएगा. इसके अलावा बंगाल टाइगर और मुंबई हीरोज के बीच शाम 7:00 से 11:00 बजे तक खेला जाएगा.

मुंबई हीरोज का होम ग्राउंड रहेगा जोधपुर
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के मैच के लिए टिकट पेटीएम पर उपलब्ध है. 2 मिनट के लिए एक टिकट ही पर्याप्त होगा. 4 मैच देखने के लिए दर्शकों को अलग-अलग टिकट नहीं लेना होगा. एक टिकट पर दो मैच देख पाएंगे. मुंबई हीरोज के लिए अगले 3 साल तक बरकतुल्लाह खान स्टेडियम होम ग्राउंड होगा. उन्होंने बताया कि रितेश देशमुख मुंबई हीरोज और नवराज हंस पंजाब द शेर टीम का नेतृत्व करेंगे.

ये सितारें खेलेंगे मैच
उन्होंने बताया कि देशभर से सौ से ज्यादा फिल्मी सितारे जोधपुर में इस दौरान रहेंगे. सोहेल खान, रितेश देशमुख, आफदाब शिवदासानी, वत्सल सेठ, साकिब सलीम, शब्बीर अहलूवालिया, मनोज तिवारी, जीसूसेन गुप्ता,  शरद केलकर, नवराज हंस, निरहुआ, सुधीर बाबू, निखिल सिद्वार्थ,देव उदय और इन्द्रीश जैसे अलग अलग भाषाओं के दिग्गज फिल्मी सितारे अपनी अपनी टीमों में खेलते नजर आएंगे. 

ये हैं टीमों के कप्तान
उन्होंने बताया कि ब्रांड एम्बेसेडर के रूप में महिमा मकवाना, एलनाज नवरोजी, आम्रपाली दुबे,रिवा अरोडा मौजूद रहेंगी. लीग में रितेश देशमुख मुम्बई हीरोज और नवराज हंस पंजाब द शेर टीम का नेतृत्व करेंगे. सांसद मनोज तिवारी भोजपुरी दबंगस, सुदीप किच्चा कर्नाटक बुलडोजर्स, नागार्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी तेलुगु वॉरियर्स, जीशू सेन गुप्ता, बंगाल टाईगर्स और आर्य चैन्नई राहिनोज के कप्तान होंगे.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Board Exam: 12वीं बोर्ड की परीक्षा आज से शुरू, इन एग्जाम सेंटर पर रहेगी खास नजर

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kota News: ऑनलाइन खरीदे हजारों के नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
कोटा: ऑनलाइन खरीदे हजारों के नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान: प्रसूताओं की मौत के सवाल पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, बीच में छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- 'ब्रेक के बाद...'
राजस्थान: प्रसूताओं की मौत के सवाल पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, बीच में छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- 'ब्रेक के बाद...'
जयपुर: CM भजनलाल के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता पहुंचीं महिला आयोग, कहा- 'अब इलाज के लिए पैसे...'
जयपुर: CM भजनलाल के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता पहुंचीं महिला आयोग, कहा- 'अब इलाज के लिए पैसे...'
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget