एक्सप्लोरर

जालोर में तेंदुए ने ग्रामीणों पर किया हमला, 9 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद किया गया काबू

Leopard In Rajasthan: राजस्थान के जालोर जिले के आहोर के कोटड़ा गांव में एक तेंदुए ने दो ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. स्थानीय लोगों ने तेंदुए को एक कमरे में बंद कर दिया.

Leopard In Jalore: राजस्थान के जालोर जिले के आहोर के कोटड़ा गांव में सोमवार को एक तेंदुए (लेपर्ड) ने दहशत फैला दी. इस खूंखार जानवर ने महज 20 मिनट के भीतर दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए लेपर्ड को एक कमरे में बंद कर दिया और तुरंत वन विभाग को सूचित किया. इसके बाद जोधपुर से आई रेस्क्यू टीम ने 9 घंटे के कड़े ऑपरेशन के बाद तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर पिंजरे में कैद कर लिया.

सुबह 8 बजे हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे कोटड़ा गांव में 63 वर्षीय चेलाराम सरगरा अपने खेत में अरंडी की फसल की निगरानी कर रहे थे. इसी दौरान पहाड़ी की ओर से आए तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया. तेंदुए के पंजे से चेलाराम के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे वे लहूलुहान हो गए. उनकी चीख-पुकार सुनकर तेंदुआ वहां से भाग गया, लेकिन कुछ ही देर में उसने गांव में एक अन्य महिला पर हमला कर दिया. 58 वर्षीय लीला देवी पत्नी वजाराम अपने घर के आंगन में घरेलू काम कर रही थीं, तभी अचानक तेंदुआ उनके घर में घुस आया और उन पर हमला कर दिया. उसने लीला देवी के चेहरे, पैर और पीठ पर पंजे मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. हमले के बाद लीला देवी जोर-जोर से चिल्लाने लगीं, जिसके बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे.

गांव वालों ने किया लेपर्ड को कमरे में बंद

गांव में अचानक तेंदुए के आने से हड़कंप मच गया. हमले के बाद भागते हुए तेंदुआ लीला देवी के घर के एक कमरे में घुस गया और चारपाई के नीचे छिप गया. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और वन विभाग को सूचना दी. गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को आहोर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि लीला देवी के जख्म इतने गहरे थे कि उन्हें 16 टांके लगाने पड़े.

जोधपुर से आई रेस्क्यू टीम, 9 घंटे चला ऑपरेशन

वन विभाग की सूचना पर जोधपुर से रेस्क्यू टीम बुलाई गई. दो कमांडो के साथ आई टीम ने दोपहर 1 बजे ऑपरेशन शुरू किया. सबसे पहले टीम ने कमरे के गेट पर पिंजरा लगाया, लेकिन तेंदुआ बाहर नहीं निकला. तीन घंटे के इंतजार के बाद टीम ने कमरे के सीमेंट शेड को तोड़ने का फैसला किया. शाम 5:20 बजे टीम ने ट्रैंकुलाइजर गन का इस्तेमाल कर तेंदुए को बेहोश किया और पिंजरे में डाल लिया. डीएफओ जयदेव सिंह चारण ने बताया कि तेंदुए को आहोर वन विभाग कार्यालय ले जाया गया है. वहां मेडिकल जांच के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा. भाद्राजून वन विभाग नाका प्रभारी संतोष राठौड़ के अनुसार, 3 मार्च को भाद्राजून के बाला गांव के आसपास तेंदुए के पगमार्क मिले थे. वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए उस समय पिंजरा लगाया था, लेकिन वह पकड़ा नहीं गया.

ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से की सुरक्षा की मांग

तेंदुए के हमले और उसके गांव में घुस जाने से ग्रामीणों में दहशत है. लोगों ने वन विभाग से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है. विभाग ने कहा कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी और पगमार्क की निगरानी की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

(जालोर से हीरालाल भाटी की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसी कार्रवाई हो की बदमाशों की कांप जाए रूह', सीएम भजनलाल शर्मा का अधिकारियों को कड़ा निर्देश
'ऐसी कार्रवाई हो की बदमाशों की कांप जाए रूह', सीएम भजनलाल शर्मा का अधिकारियों को कड़ा निर्देश
राजस्थान: बॉर्डर के पास मस्जिद-मदरसों पर कार्रवाई रोकने से किया इनकार, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
राजस्थान: बॉर्डर के पास मस्जिद-मदरसों पर कार्रवाई रोकने से किया इनकार, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
जोधपुर कोर्ट में फिर अटका सलमान खान का केस, कांकाणी हिरण शिकार मामले पर टली सुनवाई
जोधपुर कोर्ट में फिर अटका सलमान खान का केस, कांकाणी हिरण शिकार मामले पर टली सुनवाई
राम मंदिर के बाद अब राजस्थान के बूटाटी धाम में करोड़ों का घोटाला! जांच में 22.74 करोड़ की गड़बड़ी
राम मंदिर के बाद अब राजस्थान के बूटाटी धाम में करोड़ों का घोटाला! जांच में 22.74 करोड़ की गड़बड़ी

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
दिल्ली: बीच सड़क बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, पीतमपुरा-शालीमार बाग रोड चौड़ीकरण को लेकर एक्शन
दिल्ली: बीच सड़क बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, पीतमपुरा-शालीमार बाग रोड चौड़ीकरण को लेकर एक्शन
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget