एक्सप्लोरर

राजस्थान: रिश्वत मांग रहे SI समेत 7 पुलिसकर्मियों के खिलाफ ACB ने दर्ज किया केस

Sirohi News: राजस्थान के सिरोही में एसीबी ने मोरस पुलिस चौकी के एसआई और 7 कांस्टेबलों पर रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया है. इसको लेकर एक ट्रांसपोर्टर ने एसीबी से शिकायत की थी.

Sirohi News: राजस्थान के सिरोही जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सिरोही के पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के अधीनस्थ स्थित मोरस पुलिस चौकी पर तैनात तत्कालीन एसआई पन्नालाल व करीब 7 कांस्टेबल के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज किया गया है. उसके बाद महकमे हड़कंप मचा हुआ है. सिरोही एसीबी टीम ने ट्रैप की कार्रवाई में मिले साक्ष्य के आधार पर एसीबी मुख्यालय ने मुकदमा दर्ज किया. साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली प्रथम के हवाले अग्रिम जांच सौंपी है. 

क्या है पूरा मामला?

ट्रैप कि कार्रवाई को लेकर उदयपुर के एक पीड़ित व्यक्ति ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी. शिकायत के बाद सिरोही एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक कुइयाराम मय टीम ने सबूतों व तथ्यों की जांच की और साक्ष्य जुटाए, जिस दिन ट्रैप की कार्रवाई होनी थी, उससे एक दिन पहले एसआई का ट्रांसफर हो गया, इस वजह से ट्रैप कि कार्रवाई नहीं हो पाई.  लेकिन सिरोही एसीबी टीम ने जुटाए साक्ष्यों के आधार पर एसीबी मुख्यालय से मुकदमा दर्ज करने की अनुशंसा की. एसीबी मुख्यालय ने अब मुकदमा दर्ज किया है.

क्या कहते हैं एसीबी अधिकारी?

सिरोही एसीबी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल ने बताया कि 29 अक्टूबर 2024 को उदयपुर के ट्रांसपोर्ट व्यापारी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के मोरस चौकी के निकट मालेरा टोल प्लाजा पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस द्वारा उनकी ट्रकों को रुकवाते हैं. पास के ढाबे पर ले जाकर चालान नहीं बनाने के नाम डरा धमकाकर रुपये लिए जा रहे हैं. ट्रक में माल बिलशुदा होने और नियमानुसार होने के बावजूद उनसे रुपये मांगे जाते है कई बारे दिये भी जाते है और यह सिलसिला काफ़ी दिन तक चला भी.

ट्रक के पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई. 7 हजार रुपए देने का तय किया.  इसके बाद आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के लिए एसीबी की टीम ने जाल बिछाया, लेकिन दूसरी ट्रक की ट्रिप उस दिन नहीं हो पाई. इसके बाद मोरस चौकी के एसआई का तबादला ब्यावर जिले में हो गया, जिस कारण ट्रैप की कार्रवाई नहीं हो पाई. फिलहाल एसआई पन्नालाल ब्यावर जिले में तैनात है जिन्हें एसपी ने लाइन हाजिर कर रखा है. बताया जा रहा की डोडा पोस्त के मामले में अनियमितता बरतने के कारण एक्शन हुआ है.

(तुषार पुरोहित की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
जयपुर मेट्रो को मिली नई उड़ान, PM मोदी ने 13 हजार करोड़ के फेज-2 प्रोजेक्ट की रखी नींव
जयपुर मेट्रो को मिली नई उड़ान, PM मोदी ने 13 हजार करोड़ के फेज-2 प्रोजेक्ट की रखी नींव
रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी और उसकी बेटी का शव संदिग्ध हालत में घर में मिला, कई दिन पहले हुई थी मौत!
रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी और उसकी बेटी का शव संदिग्ध हालत में घर में मिला, कई दिन पहले हुई थी मौत!
सिरोही के निजी हॉस्टल में मासूम बच्चों के साथ यौन शोषण का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
सिरोही के निजी हॉस्टल में मासूम बच्चों के साथ यौन शोषण का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Saturday Box Office: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
शनिवार बॉक्स ऑफिस: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'सोनिया गांधी पर भरोसा रखो और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाओ', रेवंत रेड्डी ने जनता से की अपील
'सोनिया गांधी पर भरोसा रखो और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाओ', रेवंत रेड्डी ने जनता से की अपील
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
Jobs 2026 : कोडिंग हुई पुरानी! 2026 में नौकरियों की गारंटी देने वाली हैं ये डिग्रियां, करना भी बेहद आसान
कोडिंग हुई पुरानी! 2026 में नौकरियों की गारंटी देने वाली हैं ये डिग्रियां, करना भी बेहद आसान
Embed widget