एक्सप्लोरर

CAA Rules: पाकिस्तान से आए 70 लोगों को मिलेगी नागरिकता! CAA लागू होने पर सिंधी समाज में जश्न

CAA Rules Notification: बीते दिनों केंद्र ने CAA कानून को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया. इसको लेकर लोगों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. उदयपुर के सिंधी परिवारों में CAA को लेकर जश्न का माहौल है.

Citizenship Amendment Act: देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू हो चुका है. सीएए कानून को नोटिफिकेशन जारी होने के बाद लोगों की इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है. इसको लेकर कहीं विरोध हो रहा है और कहीं इसके कानून के लागू होने पर स्वागत में खुशिया मनाई जा रही हैं. इसी क्रम में उदयपुर में बीती रात पाकिस्तान से आए सिंधी समाज के लोगों ने अपने पंचायत भवन के सामने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की. 

उदयपुर में अब भी ऐसे कई परिवार हैं, जो पाकिस्तान सहित अन्य देशों से यहां आकर बसे हैं. हालांकि सालों बीत जाने के बाद भी उन्हें नागरिकता मिलने का इंतजार है. सीएए लागू हो जाने पर आइये जानते हैं क्या कहते हैं सिंधी समाज से जुड़े लोग.

'सीएए से 70 लोगों को मिलेगी नागरिकता'
जैकबआबाद सिंधी पंचायत के अध्यक्ष हरीश राजानी ने बताया, "पूज्य जेकबआबाद पंचायत द्वारा देश में सीएए यानी नागरिकता संशोधन कानून 2024 लागू होने पर पूरे सिंधी समाज में खुशी की लहर है." उन्होंने बताया कि इसी अवसर पर पूज्य जैकबआबाद सिंधी पंचायत द्वारा शक्ति नगर स्थित श्री झूलेलाल भवन के बाहर भव्य आतिशबाजी की गई और मिठाइयां वितरित की गई. 

हरीश राजानी ने बताया की उदयपुर में कई सालों से ऐसे परिवार रह रहे हैं, जो पड़ोसी देशों से आए हैं. इसमें कुछ को नागरिकता मिल गई है, लेकिन अभी भी करीब 70 लोग ऐसे हैं जिन्हें नागरिकता मिलनी बाकी है. उन्हें नागरिकता मिलना का बेसब्री से इंतजार है.

'समाज के लोग 30-40 साल से थे परेशान'
जैकबआबाद सिंधी पंचायत के अध्यक्ष हरीश राजानी ने दावा किया कि "सिंधी समाज भारत के अभिन्न अंग सिंह का हिस्सा था. पुरानी सरकारों ने राजनीति कर पाकिस्तान को दे दिया." उन्होंने कहा, "सिंधी समझ के लोगों ने अपने धर्म और परिवार को बचाने के लिए पलायन किया. हमने वीसा लिया और नागरिकता के लिए आवेदन करना पड़ा, लेकिन पिछली सरकारों ने गंभीरता से नहीं लिया. समाज के लोग 30 से 40 साल तक परेशान रहे."

हरीश राजानी ने केंद्र सरकार से कहा, "अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सालों से लंबित इस कानून को लागू कर लाखों लोगों को राहत दी है. इससे पड़ोसी देशों से आये हमारे कई भाई बहन भारत की नागरिकता प्राप्त कर मूलभूत सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे." पंचायत के संरक्षक प्रताप राय चुघ ने बताया कि इस कानून के लागू होने से विशेषकर पाकिस्तान से सिंधी समाज के लोगो में खुशी की लहर है. इस कानून से उनका और उनके बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान के बुजुर्गों को भजनलाल सरकार का तोहफा, किया ये बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जयपुर: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप

वीडियोज

राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget