एक्सप्लोरर

Rajasthan: बूंदी में मौलाना का भड़काऊ बयान, बोले- हमारे पैंगंबर पर किसी ने आंख उठाई तो...

Bundi News: राजस्थान के बूंदी में में मौलाना का भड़काउ बयान वायरल हो रहा है. जिसमें मौलाना मुफ्ती नदीम अख्तर ने भड़काउ बयान देते हुए कहा कि यदि कोई आंख उठाएगा उसकी आंख नोच लेंगे.

Bundi Maulana Statement: राजस्थान (Rajasthan) के बूंदी (Bundi) में एक मौलाना द्वारा भड़काऊ भाषण देने का मामला सामने आया है. बूंदी जिला कलेक्ट्रेट पर बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे. इसी बीच मौलाना मुफ्ती नदीम अख्तर ने भड़काऊ बयान दिया और कहा कि यदि कोई आंख उठाएगा उसकी आंख नोच लेंगे, यदि कोई उंगली उठाएगा तो उसकी उंगली तोड़ देंगे. कोई हाथ उठाएगा तो हाथ काट देंगे. मौलाना यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन हमारे पैगंबर के खिलाफ बोलने वालों पर कार्रवाई नहीं करेगा और एक्शन नहीं लेगा तो मुस्लिम समाज रिएक्शन करना भी जानता है. उन्होंने बूंदी शहर व देश के मुसलमानों को उकसाते हुए कहा कि हमने जब जब भी किसी के खिलाफ आवाज उठाई है तो वह बचा नहीं है, तारीख उठा कर देख लें.

पैगबंर के खिलाफ कोई बोला तो जुबान काट लेंगे- मुफ्ती नदीम

मुफ्ती नदीम ने कहा कि यदि पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ बोलने वालों पर एक्शन नहीं होगा तो मुस्लिम समाज पूरे देश भर में रिएक्शन देगा. यह प्रशासन कान खोल कर सुन ले. मौलाना यहीं नहीं रुके उन्होंने प्रशासन से कहा कि यह कोई गुजारिश नहीं है यह खुली चेतावनी है. मौलाना ने कहा कि पैगंबर के खिलाफ बोलने वाले पर पूरा देश का मुसलमान उठेगा और बदला लेना अच्छी तरह से जानता है. मौलाना मुफ्ती नदीम अख्तर ने कहा कि तारीख को उठा कर देख लें, हम पैगंबर के खिलाफ एक शब्द भी नहीं सुन सकते चाहे हमें गाली दे दे, हमारे मां-बाप को गाली दे दे लेकिन हम पैगंबर के खिलाफ एक लफ्ज़ भी नहीं सुनेंगे, यदि कोई बोलेगा तो उसकी जुबान काट देंगे. फिर तुम चाहो तो हम हमें जेल में डाल देना, हमारे ऊपर लाठी चलाना लेकिन हम पैगंबर के खिलाफ एक लफ्ज़ नहीं सुनेंगे.

Indore News: इंदौर में तैयार किया या बंदरों के लिए ओपन मंकी हाउस, दर्शकों का ऐसे होगा मनोरंजन

बीजेपी प्रवक्ता नुपुर शर्मा के एक बयान को लेकर नाराजगी

उधर इस मामले में बीजेपी नेता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने मौलाना के वीडियो को ट्वीट करते हुए कहा है कि राजस्थान पुलिस के सामने मौलाना खुलेआम गर्दन काटने हाथ काटने की धमकी दे रहा है लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही शायद इनके आका ने इन्हें मना किया है. गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व एक न्यूज़ चैनल के डिबेट में भाजपा की प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब के विरुद्ध की गई टिप्पणी से पूरे देश भर के मुस्लिम समाज में बयान का विरोध है और अलग-अलग इलाकों में प्रदर्शन किए जा रहे हैं. इसी बीच बूंदी में भी मुस्लिम समाज बूंदी कलेक्ट्रेट पर जुलूस के रूप में प्रदर्शन करने के लिए पहुंचा था. तभी मुफ्ती नदीम अख्तर ने विवादित बयान देने के बाद सोशल मीडिया पर मौलाना का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद बूंदी पुलिस सतर्क हो गई है.

Indore News: पूर्व मंत्री सज्जन सिंह बोले- बीजेपी जनता को सुंघा रही धर्म का 'क्लोरोफॉर्म', मंहगाई पर नहीं कर रही बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौर: पंचायत का अनूठा फरमान, लिव-इन में रह रहे जोड़े पर 21 लाख जुर्माना, परिवारों का सामाजिक बहिष्कार
जालौर: पंचायत का अनूठा फरमान, लिव-इन में रह रहे जोड़े पर 21 लाख जुर्माना, परिवारों का सामाजिक बहिष्कार
जयपुर में पांचना बांध विवाद को लेकर हुई बैठक में हंगामा, नाराज हुए कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा
जयपुर में पांचना बांध विवाद को लेकर हुई बैठक में हंगामा, नाराज हुए कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले आशोक गहलोत- BJP और RSS को ले डूबेगा चंदा चोरी का मामला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले आशोक गहलोत- BJP और RSS को ले डूबेगा चंदा चोरी का मामला
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, दौसा में स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर में 8 लोगों की मौत
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, दौसा में स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर में 8 लोगों की मौत

वीडियोज

Champat Rai का बड़ा खुलासा
Kejriwal का बड़ा ऐलान, क्या होगा खुलासा?
Akhilesh Yadav का 53वां जन्मदिन आज, SP कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जश्न
POK में नेता की गिरफ्तारी से भड़का गुस्सा
क्या Champat Rai होंगे आरोपी नंबर 9?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Venezuela Indian Sailor Death : वेनेजुएला में मारे गए भारतीय का इंडिया पहुंचा शव, दिल-दिमाग, गुर्दा, लिवर सब गायब, शॉक में है परिवार
वेनेजुएला में मारे गए भारतीय का इंडिया पहुंचा शव, दिल-दिमाग, गुर्दा, लिवर सब गायब, शॉक में है परिवार
Ram Mandir Case Live: राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती
Live: राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती
VB-G RAMG Act 2025: मजदूरों की लगी लॉटरी! अब इससे कम नहीं मिलेगी दिहाड़ी, केंद्र सरकार ने आज से लागू कर दिया एक्ट
मजदूरों की लगी लॉटरी! अब इससे कम नहीं मिलेगी दिहाड़ी, केंद्र सरकार ने आज से लागू कर दिया एक्ट
धोखेबाज निकले गोविंदा? बीवी सुनीता आहूजा ने फिर लगाये आरोप, बोलीं- ‘शुरू से होता आया है ऐसा’
क्या बीवी सुनीता को अब भी धोखा दे रहे हैं गोविंदा? स्टार वाइफ बोलीं- ‘शुरू से होता आया है ऐसा’
IND vs ENG: ‘हमने पूरी रणनीति बना ली है…’, वैभव सूर्यवंशी को लेकर हैरी ब्रूक का बड़ा बयान
IND vs ENG: ‘हमने पूरी रणनीति बना ली है…’, वैभव सूर्यवंशी को लेकर हैरी ब्रूक का बड़ा बयान
Migration Partnership: भारत ने 26 देशों से ताबड़तोड़ कर डाले 28 समझौते, जयशंकर ने बताया इंडिया का असली प्लान
भारत ने 26 देशों से ताबड़तोड़ कर डाले 28 समझौते, जयशंकर ने बताया इंडिया का असली प्लान
अब आईफोन खरीदना भी हुआ महंगा, यहां हो चुकी है कीमत बढ़ने की शुरुआत
अब आईफोन खरीदना भी हुआ महंगा, यहां हो चुकी है कीमत बढ़ने की शुरुआत
Mini Stroke: मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
Embed widget