एक्सप्लोरर

Udaipur Murder Case: उदयपुर मर्डर केस के बाद बूंदी में प्रशासन अलर्ट, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Udaipur Murder Case: उदयपुर में हुई घटना के बाद बूंदी की प्रशासन एलर्ट पर है. जिला सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक जिला कलेक्टर रेणु जयपाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई.

Rajasthan News: उदयपुर मर्डर केस की घटना के बूंदी प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर है. यहां प्रशासन सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा. जिले का साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने तथा सोशल मीडिया पर अफवाहों की रोकथाम को लेकर बुधवार को जिला सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक जिला कलेक्टर रेणु जयपाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में एसपी जय यादव भी मौजूद रहे. बैठक में सभी सम्प्रदाय के प्रबुद्धजनों ने उदयपुर की घटना की निंदा की.

बूंदी की सौहार्द्र की परंपरा को बनाए रखें
बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि शांति और सद्भाव बनाए रखें. सोशल मीडिया पर वैमनस्यता फैलाने वालों और सौहार्द्र को प्रभावित करने वाली सूचनाओं को वायरल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. शांति समिति सदस्य सतर्क रहे और ऐसी किसी भी घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत अवगत कराएं. उन्होंने कहा कि साथ ही असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें और उसकी भी सूचना दें.जिले में साम्प्रदायिक सदभाव की भावना बनी रहे. किसी भी प्रकार संदिग्ध जानकारी मिलने पर आगे आकर उससे अवगत कराएं और बूंदी की सौहार्द्र की परंपरा को कायम रखने में सहयोग दें. 

Bundi News: भड़काऊ भाषण मामला, मौलना मुफ्ती नदीम अख्तर की अब तक गिरफ्तारी नहीं

ऐसे अपराधियों से सख्ती से निपटेंगे - एसपी 
एसपी जय यादव ने कहा कि बूंदी कौमी एकता की मिसाल रही है. यह मिसाल आगे भी कायम रखी जाएगी. इसमें जो भी अड़चन आएगी उसको दूर किया जाएगा. जिले की साम्प्रदायिक एकता को खराब करने वाले तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस पैनी नजर बनाए हुए है. असामाजिक तत्वों द्वारा अवांछित गतिविधि करने पर स्थिति में कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. सोशल मीडिया पर गलत चीजें शेयर करने और आपत्तिजनक चीजें लिखने वालों तथा संबंधित ग्रुप एडमिन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

उदयपुर घटना की निंदा 
बैठक में सभी सदस्यों ने उदयपुर की घटना की निंदा करते हुए कहा कि जो भी शांति खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करता है. उस पर कड़ी कार्रवाई हो. गलत काम करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बूंदी अमन चैन का जिला है. इसे आगे भी कायम रखने में हर संभव सहयोग किया जाता रहेगा. बैठक में मौलाना असलम ने कहा कि उदयपुर की घटना निंदनीय है. ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो. साथ ही सोशल मीडिया कड़ी नजर रख ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाही की जाए. द्वेशता और वैमनस्यता फैलाने वालों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होने दिए जाएंगे. कौमी एकता के नारे को बुलंद रखा जाएगा.

Udaipur Murder Case: कन्हैया लाल के बेटे की मांग, हत्यारों का एनकाउंटर हो या मिले फांसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget