एक्सप्लोरर

Bundi: बेटियों ने तोड़ी परंपरा की बेड़ियां, मां को मुखाग्नि देकर विधि विधान से किया अंतिम संस्कार, लोग हुए भावुक

राजस्थान के बूंदी जिले में बेटियों ने रूढिवादिता तोड़ मां की अर्थी को कंधा देकर बेटे का फर्ज निभाया. बेटियों ने मां के शव को श्मशान घाट में मुखाग्नि देकर धार्मिक रीति रिवाज से अंतिम संस्कार भी किया.

Bundi News: बूंदी जिले में बेटियों ने मां की अर्थी को कंधा देकर बेटे का फर्ज निभाया है. बेटियों ने मां का पूरे रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया. जिस मां ने हाथ पकड़कर चलना सीखाया, लाड-प्यार से पाला, बड़ा किया, अपने पैरों पर खड़ा किया, उसी मां की अर्थी को जब 5 बेटियों ने कंधा देकर विदा किया तो लोगों की आंखें भर आईं. बेटियों ने मां के शव को श्मशान घाट में मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार भी किया. धोवडा गांव में 80 वर्षीय मंगली बाई की मौत के बाद अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी निभाने का मामला सामने आ गया. मंगली बाई के बेटा नहीं होने से 5 बेटियों बिरधी बाई, गणेशी बाई, धापू बाई, मोहिनी बाई और दिलबर बाई ने बेटे का फर्ज निभाया. इस दौरान परिवार जन, सगे संबंधी और गांव के लोगों की आंखों में आंसू तैरते रहे. 

बेटियों ने तोड़ी रूढ़ियां और निभाया बेटों का फर्ज

दरअसल, आज सुबह 4 बजे मंगली बाई का निधन हो गया था. मां के निधन की सूचना पर पांचों बेटियां गांव पहुंची. बुजुर्ग महिला की अर्थी निकली. बेटियों ने मां की अर्थी को कंधा दिया. गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए अंतिम यात्रा में बेटियों को मां की अर्थी उठाए देख माहौल गमगीन हो गया. बड़ी बेटी बिरधी बाई ने बताया कि कोई भाई नहीं था. मां और पिता ने सभी बहनों को बेटों की तरह पाला. हाथ से हाथ मिलाकर बराबरी करना सिखाया. पिता गोपी लाल सैनी की 5 साल पहले ही मौत हो चुकी है. कुछ दिन पहले भी 7 बेटियां पिता को मुखाग्नि देकर बेटे का फर्ज अदा कर चुकी हैं.

उन्होंने कंधा देकर घर से श्मशान तक शव को पहुंचाया था. 25 जनवरी को बूंदी जिले के बाबाजी का बड़ा निवासी 95 वर्षीय रामदेव कलाल की बीमारी से मौत हो गई थी. पेशे से किसान रामदेव कलाल को एक भी बेटा नहीं था, केवल 7 बेटियां थीं. पिता की मौत की खबर सुनकर बेटी सुवालका काछोला बूंदी निवासी कमला देवी, शंकर नगर भीलवाड़ा निवासी मोहिनी देवी, इंद्ररगढ़ बूंदी निवासी गीता देवी, हिंडोली बूंदी निवासी मूर्ति देवी, शंकर नगर भीलवाड़ा निवासी पूजा देवी, टोडारायसिंह टोंक निवासी श्यामा देवी और हिंडोली बूंदी निवासी ममता देवी अर्थी को कंधा देने के लिए पहुंचीं. हिंडोली कस्बे से होते हुए कलाल समाज के मुक्तिधाम में बेटियों ने बेटों की तरह मुखाग्नि दी. 

Hijab Row: Shashi Tharoor के ट्वीट पर मचा बवाल, भारतीय दूतावास ने सुनाई खरी-खरी, अब आया सांसद का जवाब

'स्ट्रांग रूम तक EVM पहुंचने तक पीछा करें', Akhilesh Yadav की SP ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें अंडा फार्मिंग, कितना आएगा खर्च?
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें अंडा फार्मिंग, कितना आएगा खर्च?
Embed widget