एक्सप्लोरर

'स्ट्रांग रूम तक EVM पहुंचने तक पीछा करें', Akhilesh Yadav की SP ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी ने जिला अध्यक्षों से कहा है कि स्ट्रांग रूम तक ईवीएम पहुंचने तक गाड़ियों का पीछा करें.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में सियासी पारा हाई है. दो चरणों में विधानसभा की 113 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है और शुक्रवार को तीसरे चरण के लिए 59 सीटों पर प्रचार थम गया. अब रविवार को वोटिंग होगी. इससे ठीक पहले अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की समाजवादी पार्टी ने सभी जिला और महानगर अध्यक्षों को पत्र भेजकर ईवीएम की सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए हैं. पत्र में कहा गया है कि मतदान खत्म होने के बाद स्ट्रांग रूम तक EVM पहुंचने तक पीछा करें. 

निर्देश वाली चिट्ठी में कहा गया है, ''मतदान के दिन मतदान समाप्त हो जाने के बाद मतदान केंद्र पर तैनात पोलिंग एजेंट को पीठासीन अधिकारी से फार्म 17 ग की प्रमाणित प्रति अवश्य प्राप्त कर लेना चाहिए. फार्म 17 ग में मतदान में प्रयुक्त की गई ईवीएम मशीन का नंबर, बूथ संख्या, कुल मतदाता, पड़े मत, बचे मत का विवरण रहता है. पोलिंग एजेंट को अपने सामने ईवीएम मशीन को सील करवाने तथा पोलिंग पार्टी के रवाना होने तक मतदेय स्थल पर डटे रहना चाहिए. प्रत्याशी के प्रतिनिधि व पार्टी कार्यकर्ताओं की टीम को बूथ से ईवीएम रखे हुए वाहन का पीछा करते हुए स्ट्रांग रूम तक जाना चाहिए.''

समाजवादी पार्टी ने कहा कि स्ट्रांग रूम में प्रत्याशी या निर्वाचन अभिकर्ता को अपने सामने पोल्ड ईवीएम मशीनों को रखवाना तथा स्ट्रांग रूम सील करना चाहिए. स्ट्रांग रूम परिसर के मुख्य द्वार पर दिन रात चौबीसों घंटे स्ट्रांग रूम की रखवाली के लिए कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर जिला निर्वाचन अधिकारी से अनुमति प्राप्त करके मतगणना दिनांक 10 मार्च 2022 तक स्ट्रांग रूम की लगातार रखवाली कराई जानी चाहिए.

साथ ही समाजवादी पार्टी ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा है कि दूसरे चरण के मतदान में पीठासीन अधिकारी द्वारा पोलिंग एजेंटों को फॉर्म 17 ग नहीं दिए जाने की बड़ी संख्या में शिकायतें मिली है, जिससे स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव संपन्न होने पर प्रश्न चिह्न लग रहा है. पार्टी मांग करती है कि 20 फरवरी को होने वाले तीसरे चरण एवं चौथे, पांचवें, छठवें और सातवें चरण के सभी मतदान केंद्र में पीठासीन अधिकारी द्वारा पोलिंग एजेंटों को फार्म 17 ग की प्रमाणित प्रति दिया जाना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराया जाए.

चुनाव प्रचार खत्म, 20 फरवरी को UP में 59 और पंजाब में सभी 117 सीटों पर वोटिंग, अखिलेश यादव भी मैदान में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget