एक्सप्लोरर

Rajasthan BJP Controversy: उलझन में BJP के नेता-कार्यकर्ता, वसुंधरा के जन्मदिन में जाएं या विधानसभा घेराव करें

Rajasthan BJP News: राजस्थान बीजेपी 4 मार्च को लेकर उलझन में आ गई है. जन्मदिन के दिन जयपुर में विधानसभा घेरने का एलान किया गया है. सांसद राम चरण बोहरा ने दोनों कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बताया है.

Rajasthan Politics: राजस्थान में चार मार्च को लेकर बीजेपी नेता और कार्यकर्ता कन्फ्यूज हो गए हैं. उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि सालासर में वसुंधरा राजे का जन्मदिन (Vasundhara Raje Birthday) मनाने जायें या बीजेपी के विधानसभा घेराव (Assembly Gherao) कार्यक्रम में पहुंचे. राजे समर्थक और छाबड़ा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी (Pratap Singh Singhvi) का कहना है कि पहले वसुंधरा राजे के जन्मदिन का कार्यक्रम बनाया है.

जन्मदिन मनाने की घोषणा भी की गई थी. ऐसे में ज्यादातर बीजेपी विधायक राजे के जन्मदिन कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे. बीजेपी का कार्यक्रम बाद में घोषित हुआ है. ऐसी ही स्थिति कुछ और नेताओं की भी बनी हुई है. जयपुर (Jaipur) से दो बार के बीजेपी सांसद राम चरण बोहरा (Ramcharan Bohra) ने दोनों जगह जाने का एलान किया है. उनका कहना है कि दोनों कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं. 

पूर्व सीएम के जन्मदिन में जाएं या जयपुर?

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने 04 मार्च के कार्यक्रम पर छात्रसंघ नेताओं से संवाद किया. पेपर लीक मामले पर बीजेपी युवा मोर्चा की अगुवाई में विधानसभा घेराव किया जाएगा. प्रदेश कार्यालय में सतीश पूनिया ने छात्रसंघ नेताओं के साथ संवाद किया. उन्होंने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला. पूनिया ने कहा कि साढ़े चार साल के कार्यकाल में बार- बार पेपर लीक से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है.

पूरे प्रदेश का युवा अवसाद में है. सबसे ज्यादा ठगी और वादाखिलाफी करने का काम नौजवानों के साथ किया गया है. पूरे प्रदेश में अराजकता व्याप्त है, राज्य में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है, कोई भी सुरक्षित नहीं है. पूनिया ने प्रदेश भर के बीजेपी कार्यकर्ताओं को जयपुर बुलाया है. 

बीजेपी नेता और कार्यकर्ता हुए कन्फ्यूज

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति तेज हो चुकी है. चार मार्च को पूर्व सीएम राजे का जन्मदिन चूरू के सालासर में मनाए जाने की घोषणा हुई है. जानकारी के अनुसार चार मार्च को सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना होगी. पूजा-अर्चना के बाद मंदिर में हवन का कार्यक्रम भी किया जायेगा. सुबह लगभग सात-आठ बजे पूजा अर्चना शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चलेगी. उसके बाद पंडाल में राजे जनता से मिलेंगी. कार्यक्रम की अब तैयारी पूरी हो चुकी है. 

यह भी पढ़ें: International Women's Day 2023: गहलोत सरकार का महिलाओं को तोहफा, पूरे दिन कहीं भी घूमें, फ्री होगा बस का सफर

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget