एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: चित्तौड़गढ़ सीट पर बढ़ी बीजेपी की मुश्किलें? विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने किया बड़ा ऐलान

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की टेंशन चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट बढ़ गई है. क्योंकि यहां से निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने चुनाव लड़ने को लेकर बयान दिया है.

Rajasthan Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी लिस्ट जारी कर कई प्रत्याशी मैदान ने उतार दिए हैं. मेवाड़-वागड़ की 4 सीटों की बात करें तो चित्तौड़गढ़ और उदयपुर से बीजेपी-कांग्रेस और बीजेपी ने इसके अलावा बांसवाड़ा में भी अपना प्रत्याशी उतारा है, लेकिन बीजेपी की टेंशन चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट बढ़ रही है.
 
बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के इस गढ़ में निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने लोकसभा चुनाव लड़ने का बयान दे दिया है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कहेंगे तो चुनाव लड़ूंगा. बीजेपी की यहां टेंशन बढ़ने का कारण चंद्रभान सिंह आक्या का यह बयान है. क्योंकि विधानसभा चुनाव में चित्तौड़गढ़ विधानसभा सीट से आक्या का टिकट काट दिया गया था. इसके बाद आक्या निर्दलीय मैदान में उतरे.
 
चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट पर बढ़ी टेंशन 
 
आक्या चित्तौड़गढ़ से विधायक बने और बीजेपी प्रत्याशी नरपत सिंह की जमानत जब्त हो गई. ऐसे अब एक बाद फिर आक्या ने कहा कि कार्यकर्ता कहेंगे तो चुनाव लडूंगा. अगर ऐसा हुआ तो चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट का समीकरण बदल जाएंगे. बीजेपी ने चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट से पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को प्रत्याशी बनाया और कांग्रेस ने उदयलाल आंजना को प्रत्याशी बनाया है.
 
'कार्यकर्ता कहेंगे तो चुनाव लड़ूंंगा'
 
जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक में विधायक आक्या ने क्षेत्र के मुद्दे उठाने के बाद मीडिया कर्मियों से चर्चा के दौरान अपने मन की बात कह दी. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के बारे में कार्यकर्ताओं से चर्चा की जाएगी. उनकी भावनाओं के अनुरूप वे आगे का कदम उठाएंगे.
 
कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के लिए कहेंगे तो उनकी भावनाओं का ख्याल रखते हुए चुनावी लड़ेंगे. चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चाओं का दौर चल रहा है और शीघ्र ही इस बारे में निर्णय किया जाएगा. साथ ही उन्होंने परिवहन विभाग में अनियमितता को लेकर भी कार्रवाई की बात कही. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget