एक्सप्लोरर

'कांग्रेस के बड़े नेताओं ने चुनाव लड़ने से किया मना, विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं', बीजेपी प्रवक्ता प्रताप राव ने साधा निशाना

Lok Sabha Election 2024: प्रदेश प्रवक्ता प्रताव राव ने कहा कि विपक्ष के पास ऐसा कोई मुद्दा नहीं है, जिस पर बीजेपी के खिलाफ कोई अभियान चलाया जा सके. विपक्ष मैदान में नहीं आ रहा.

Rajasthan Lok Sabha Election 2024; देश में 19 अप्रैल को प्रथम चरण का चुनाव होना है. जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और राजनीतिक पार्टियां चुनाव में जुट गई है. प्रत्याशी भी चुनाव प्रचार में लग गए है. आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रताप राव भरतपुर पहुंचे और कांग्रेस पर पार्टी पर जमकर निशाना साधा.  
 
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रताव राव ने अपनी भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति और योजनाओं की प्रशंसा की और कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला.  प्रदेश प्रवक्ता प्रताप राव ने कहा कि आज विपक्ष के पास ऐसा कोई मुद्दा नहीं जिससे वह बीजेपी के खिलाफ कोई अभियान चला सके, यही कारण है कि विपक्ष मैदान में नहीं आ पा रहा.
 
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रताप राव ने कहा कि पहले जब चुनाव होते थे. उस समय भ्रष्टाचार बहुत बड़ा मुद्दा बनता था. भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर जनता ने कांग्रेस की सरकार को हराया था . 10 साल बीजेपी की सरकार रहने के बावजूद विपक्ष के पास ऐसा कोई मुद्दा नहीं है. जिससे बीजेपी के खिलाफ कोई अभियान चलाया जा सके. इसलिए विपक्ष मैदान में नहीं आ पा रहा.
 
राजस्थान में एक के बाद एक कांग्रेस के प्रत्याशी मैदान छोड़ रहे हैं. कल ही प्रताप सिंह ने कहा ''मुझे जबरदस्ती लड़ा दिया गया.'' सुदर्शन रावत मैदान छोड़कर जा ही चुके हैं. कांग्रेस के बड़े नेताओं सचिन पायलट, अशोक गहलोत ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया.
 
बीजेपी सरकार की गिनाई उपलब्धियां 

प्रदेश प्रवक्ता प्रताप राव ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि मोदी सरकार आने के बाद सबसे बड़ा मुद्दा शौचालय का उठाया गया. पिछले 10 सालों में 12 करोड़ शौचालय बनाए गए. भारत की 50 प्रतिशत आबादी खुले में शौचालय जाती थी. जिसमें महिलाओं के सामने सबसे बड़ी समस्या थी. इसके कारण ही महिलाओं के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा था. अब जो रिपोर्ट आई उसके अनुसार 90 प्रतिशत जनता शौचालय में शौच जा रही है.
 
दूसरी उज्ज्वला योजना के माध्यम से घर-घर में सिलेंडर पहुंचा. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को आवास उपलब्ध कराये गए. गांव -गांव नल से जल पहुंचाने का काम किया जा रहा है. मोदी की गारंटी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी इस बार भी राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी और भाजपा का नारा अबकी बार 400 पार पूरा करेंगे. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget