एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: 'अगर मैं न्याय के लिए आवाज उठाता हूं तो क्या यह अराजकता है?' BJP सांसद किरोड़ी मीणा ने उठाए सवाल

बीजेपी के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा उन पर राज्य में अराजकता फैलाने का आरोप लगाने पर बुधवार को पलटवार किया है.

Rajasthan News: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा उन पर राज्य में अराजकता फैलाने का आरोप लगाने पर बुधवार को पलटवार करते हुए कहा कि वह गरीबों की आवाज उठाते हैं और उनके अधिकारों के लिए लड़ते हैं.

उन्होंने राजस्थान में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार पर ‘‘तुष्टीकरण के अलावा कुछ नहीं करने’’ का आरोप लगाया. मीणा ने कहा कि वह लोगों से संबंधित मुद्दों को उठाने के लिए धरना और आंदोलन करते हैं, यही वजह है कि राज्य की कांग्रेस सरकार उन्हें गिरफ्तार करती है. उन्होंने कहा, ‘‘अगर किरोड़ी मीणा न्याय मांगता है, तो क्या यह अराजकता है? (करौली में) एक पुजारी को जिंदा जला दिया गया और आंबागढ़ किले से एक आदिवासी झंडा हटा दिया गया. अगर मैं न्याय के लिए आवाज उठाता हूं, तो क्या यह अराजकता है?’’

राजस्थान के करौली जिले में अक्टूबर 2020 में एक मंदिर की भूमि पर अतिक्रमण करने की मंशा रखने वाले पांच लोगों ने कथित तौर एक पुजारी को आग के हवाले कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी. पिछले साल जून में मीणा समुदाय के कुछ युवकों के एक समूह ने आंबागढ़ किले के ऊपर भगवा झंडा हटा दिया जिसके बाद मीणा और हिंदू संगठनों के बीच तनाव बढ़ गया था. इन युवकों का कथित तौर पर निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा ने नेतृत्व किया था.

22 जुलाई को दोनों पक्षों ने दर्ज कराई थी शिकायत

जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर थाने में 22 जुलाई को दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. एक अगस्त, 2021 को स्मारक पर बड़ी संख्या में तैनात पुलिसकर्मियों को चकमा देकर किले की दीवार पर आदिवासी झंडा फहराने के बाद किरोड़ी मीणा को हिरासत में लिया गया था. राज्य सरकार के खिलाफ अपने विभिन्न आंदोलनों का जिक्र करते हुए मीणा ने कहा, ‘‘2018 के बाद मैंने बिना हिंसा के 86 आंदोलन किए हैं. मैं दलितों का अपमान नहीं होने दूंगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पार्टी की अनुमति से आंदोलन किया है.’’

राज्य में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए कई दावेदार होने के बारे में पूछे जाने पर मीणा ने कहा, ‘‘कौन मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता?’’ बीजेपी सांसद ने कहा, ‘‘हर कोई (मुख्यमंत्री) बनना चाहता है, लेकिन पार्टी तय करेगी. जो इसके लायक होगा उसे मुख्यमंत्री बनाया जाएगा. जहां तक ​​कई दावेदार हैं, यह अच्छी बात है कि पार्टी के कई चेहरे हैं.’’ मीणा ने कहा कि (नरेंद्र) मोदी के नाम पर हर जगह चुनाव लड़ा गया है और पार्टी को सफलता भी मिली है.

ये भी पढ़ें-

Rajasthan: दहेज नहीं आया पसंद तो लड़के वालों ने लड़की वालों पर फेंके पत्थर, थाने पहुंचा मामला

Rajasthan News: केंद्रीय मंत्री शेखावत ने CM अशोक गहलोत पर साधा निशाना, बोले- पानी को ना बनाएं सियासत का 'टूलकिट'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
Dungarpur News : सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
डूंगरपुर: सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget