एक्सप्लोरर

Rajasthan: BJP विधायक ने पार्टी जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- 'षड्यंत्र कर झूठे मुकदमे में फंसाया गया', जानें मामला

Beawar MLA Shankar Singh Rawat: विधायक रावत ने आरोप लगाया कि नीलकंठ महादेव मंदिर के महंत सूरतनाथ की गतिविधियां संदिग्ध थी. मंदिर में आने के बाद वे अवांछित गतिविधियों में लिप्त हो गए.

Rajasthan Politics: राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Assembly) में लगातार तीसरी बार ब्यावर (Beawar) से बीजेपी (BJP) विधायक शंकर सिंह रावत (Shankar Singh Rawat), बेटे बलवीर सिंह रावत और निजी सुरक्षा गार्ड राजेंद्र सिंह के खिलाफ मारपीट के आरोप में केस दर्ज हुआ. इसके बाद रविवार को रावत मीडिया से रूबरू हुए. विधायक ने इस मामले में अपनी ही पार्टी के देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा (Devishankar Bhutra) की संलिप्तता बताते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

विधायक ने जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

राजस्थान (Rajasthan) में इस वर्ष विधानसभा चुनाव (Assembly Election) होना हैं. इससे पहले ब्यावर जिले की सियासत में बड़ा भूचाल आ गया है. विधायक शंकर सिंह रावत ने देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा पर सियासी षड़यंत्र रचने के गंभीर आरोप लगाए हैं. रावत ने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष भूतड़ा ने नीलकंठ मंदिर के महंत और झूला संचालक से झूठे मुकदमे दर्ज करवाए हैं.

इसके बाद शिकायतकर्ताओं को साथ लेकर भूतड़ा ने पार्टी आलाकमान से शिकायत की है . विधायक ने इस संबंध में निवर्तमान पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, महामंत्री चंद्रशेखर व अन्य प्रदेश स्तरीय नेताओं से मुलाकात कर तस्वीरें भी दिखाई हैं. इन तस्वीरों में मुकदमा दर्ज कराने वालों के साथ भूतड़ा दिखाई दे रहे हैं.

हालांकि, अब सतीश पूनियां (Satish Poonia) खुद अध्यक्ष नहीं रहे हैं, लेकिन यह तस्वीरें सामने आने के बाद ब्यावर बीजेपी में बड़ा बवाल हो गया है.

संदिग्ध थी महंत की गतिविधियां

विधायक रावत ने आरोप लगाया कि नीलकंठ महादेव मंदिर के महंत सूरतनाथ की गतिविधियां संदिग्ध थी. मंदिर में आने के बाद वे अवांछित गतिविधियों में लिप्त हो गए. मंदिर की जमीन को खुर्द-बुर्द करने की सोच रखने लगे. झूला संचालक राजेंद्र चारण से मिलीभगत कर वहां झूले लगवा दिए. इस कारोबार में महंत की साझेदारी है. विधायक ने आरोप लगाया कि महंत की मौजूदगी के दौरान मंदिर परिसर में शराब पार्टियां और डांस पार्टियां होने लगी थी.

रात के वक्त वहां महिलाओं की आवाजाही रहती थी. झूलों में अवैध हथियार लहराने के वीडियो भी सामने आए. महिलाओं के साथ डांस पार्टी के वीडियो वायरल होने के बाद झूला संचालक और महंत को पांच गांव के लोगों ने हटा दिया था. उन्होंने आरोप लगाया है कि राजनीतिक साजिश का शिकार बनाकर बेवजह उन्हें बदनाम किया जा रहा है.

सियासी गलियारों में उठ रहे सवाल

ब्यावर विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद सियासी गलियारों में सवाल उठ रहे हैं. लोग चर्चा कर रहे हैं कि क्या विधायक शंकर सिंह रावत के खिलाफ कोई साजिश रची गई है? क्या मुकदमे दर्ज करवाने में देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा की भूमिका है?, क्या रावत को विधायक पद से हटाने के लिए भूतड़ा ने कोई खेल किया है? या मुकदमों से बचने के लिए भूतड़ा को रावत निशाना बना रहे हैं?

ब्यावर विधायक पर लगे थे यह आरोप

नीलकंठ महादेव मंदिर के महंत सूरतनाथ और झूला संचालक राजेंद्र सिंह चारण ने विधायक शंकर सिंह रावत पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी. पीड़ित राजेंद्र सिंह चारण ने सेंदड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि नीलकंठ महादेव मंदिर के पीछे पहाड़ी पर एडवेंचर्स गतिविधियों का संचालन करते हैं.

ग्राम पंचायत ने कार्य की अनुमति दी थी. मौके पर टिन शेड तथा लोहे के दो पिलर लगे हुए थे. वहां कर्मचारी ओम सिंह व नरेंद्र सिंह 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहते थे. 

सीबी सीआईडी कर रही है जांच

इस दौरान ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत अपने पुत्र बलबीर, सुरक्षा गार्ड राजेंद्र सिंह, बलजीत भाटी उर्फ सोनू, सुनिल सिंह, हिम्मत सिंह, अर्जुन सिंह रावत, भवानी हाथों में तलवार, लाठी, सरियों से लैस होकर जेसीबी के साथ वहां पहुंचे. इस दौरान स्टाफ कर्मी ओम सिंह ने मौके से भागकर जान बचाई, लेकिन नरेंद्र सिंह को पकड़कर गुंडों ने बुरी तरह पीटा और जान से मारने की कोशिश की.

विधायक के गुंडों ने जेसीबी से नरेंद्र सिंह के रहने का लोहे का टीन शेड व केबिन को तोड़ दिया. सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और रिकॉर्डिंग की डीवीआर मशीन साथ ले गए. एडवेंचर्स एक्टिविटी के सामान को तोड़ दिया. रोप-वे, झूले व सामान की तोड़फोड़ के कारण 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. मामला मौजूद विधायक से जुड़ा होने के कारण इसकी जांच सीआईडी सीबी कर रही है.

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi News: राहुल गांधी की सांसदी जाने पर दिव्या मदेरणा ने तोड़ी चुप्पी, ओम बिरला के फैसले पर उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वामी देवकीनंदन महाराज ने की बैठक के लाइव टेलीकास्ट की मांग, कहा- ट्र्स्ट भंग होना चाहिए
स्वामी देवकीनंदन महाराज ने की बैठक के लाइव टेलीकास्ट की मांग, कहा- ट्र्स्ट भंग होना चाहिए
UCC को लेकर आज से होने वाली जनसुनवाई का कांग्रेस करेगी बहिष्कार, डोटासरा ने लिखा पत्र
UCC को लेकर आज से होने वाली जनसुनवाई का कांग्रेस करेगी बहिष्कार, डोटासरा ने लिखा पत्र
राजस्थान पुलिस ने 500 करोड़ की साइबर ठगी का किया खुलासा, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस ने 500 करोड़ की साइबर ठगी का किया खुलासा, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Kota News: कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget