एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान BJP विधायक की दबंगई, BSF जवान और BLO को धमकाने का वीडियो वायरल

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: शेरगढ़ से बीजेपी विधायक बाबू सिंह राठौड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है, जिसमें वह बीएसएफ जवान और बीएलओ पर भड़के हुए दिखाई दे रहे हैं.

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 12 और दूसरे चरण में 13 सीटों पर वोटिंग के साथ ही सभी 25 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो चुका है. चुनाव संपन्न होने के साथ ही अब रिजल्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इसी बीच लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जोधपुर के शेरगढ़ से विधायक बाबू सिंह राठौड़ दबंगई करते हुए दिख रहे हैं. 

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बीजेपी विधायक मतदान केंद्र पर तैनात बीएसएफ जवान पर बुरी तरह भड़क रहे हैं. इसके साथ ही उन्हें 'देख लेने' की धमकी देते हुए कह रहे हैं कि बंदूक मत दिखाना.

बीएलओ से भी बदतमीजी करते दिखे विधायक
बता दें कि वीडियो 26 अप्रैल, लोकसभा के दूसरे चरण के मतदान के दौरान का है. जोधपुर के चामू गांव के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल नाथडाऊ बूथ का यह वीडियो बताया जा रहा है. वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में देखा जा सकता है कि बीएसएफ जवान से बदतमीजी करने के बाद विधायक बाबू सिंह राठौड़ पोलिंग बूथ के अंदर बीएलओ को धमका रहे हैं. वे बीएलओ को बाहर आने को भी कह रहे हैं.

मामले पर क्या बोले विधायक?
वीडियो वायरल होने के बाद विधायक बाबू सिंह राठौड़ की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि यह उनके पोलिंग बूथ का ही वीडियो है. वे सुबह साढ़े 10 बजे के करीब वोट डालने के लिए गए थे. इस दौरान कुछ मतदाताओं ने उनसे कहा कि उन्हें मतदान नहीं करने दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बीएसएफ जवान और पुलिसकर्मी आधार कार्ड देख कर रही उन्हें वापस भेज रहे हैं और वोट नहीं डालने दे रहे हैं.

वोटर्स की शिकायत के बाद वे बीएसएफ जवान से बात कर रहे थे तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने उन पर बंदूक तान दी, जिसकी शिकायत उन्होंने ड्यूटी के अधिकारियों से भी की.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: 'मेरी सहेली अभियान' के तहत ट्रेनों में की गई इतने हजार यात्रियों की मदद, शिकायत मिलते ही होता है एक्शन

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget