एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: हिंदू महिलाओं से राखी बंधवाएंगे बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता, अशोक गहलोत के खिलाफ प्रदर्शन में आपस में भिड़े

Rajasthan News: बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हामिद मेवाती ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार ने उनके लोगों के साथ धोखा किया है.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल तेजी से सक्रिय नजर आ रहे हैं. मौजूदा कांग्रेस सरकार के मुखिया सीएम अशोक गहलोत को उनके गृह जिले और उनकी विधानसभा सीट सरदारपुरा में घेरने के लिए बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने गुरुवार को प्रदर्शन किया. इसमें उनसे प्रदेश सरकार पर अल्पसंख्यकों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया.इस प्रदर्शन के दौरान बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. इस दौरान जमकर लात-घूसे चले. पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया.

क्या कहना है बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष का

राजस्थान अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हामिद मेवाती ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हमारे लोगों के साथ धोखा किया है. उन्होंने जो वादा अल्पसंख्यकों के लिए किए थे, उनकी सरकार ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया है. उन्होंने कहा कि मदरसों को कंप्यूटरकृत नहीं किया गया. भेदभाव की राजनीति की गई. आज हमने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गढ़ में सरदारपुरा विधानसभा सीट से उनके विरोध प्रदर्शन शुरू किया है. 

अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने चुनाव से पहले जो वादे किए थे वो पूरे नहीं किए हैं. राजस्थान अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हामिद मेवाती ने बताया कि हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्वक चल रहा था. कुछ लोग माहौल खराब कर रहे थे. वो कांग्रेस द्वारा भेजे गए लोग थे. उन्होंने हमारे कार्यकर्ताओं के बीच में आकर मारपीट की. 

अशोक गहलोत सरकार पर कौन से आरोप लगाए

मेवाती ने आरोप लगाया कि गहलोत सरकार ने प्रदेश के मदरसों को कंप्यूटराइज करने, उर्दू शिक्षक लगाने और अल्पसंख्यकों के लिए अलग से योजना बनाने का वादा किया था. जबकि सरकार ने एक भी काम पूरा नहीं किया है.सरकार के कार्यकाल के अंतिम समय में एक बोर्ड बनाया गया है, उसके एक भी अध्यक्ष को राज्यमंत्री का दर्जा नहीं दिया गया है.

राजस्थान सरकार के अल्पसंख्या मंत्री साले मोहम्मद पर हमला बोलते हुए कहा कि वह तो बाड़मेर जैसलमेर के ही मंत्री हैं. वो अपने क्षेत्र में ही रहते हैं. उनको हमारे लोगों से कोई मतलब नहीं है. वो अपने क्षेत्र में अल्पसंख्यकों की  मदद का दावा करते हैं.लेकिन हमारे सामने जो आंकड़े आए हैं वो यह बताते हैं कि साले मोहम्मद रबर स्टैंप मंत्री ही हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इस बार रक्षाबंधन पर अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता हिंदू बहनों के घर जाकर राखी बंधवाएंगे. इसी तरह हिंदू कार्यकर्ता मुस्लिम बहनों से राखी बंधवाएंगे.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Election 2023: इस विधानसभा सीट पर जाट ही तय करते हैं हार-जीत, सिर्फ इस चुनाव में काम नहीं आया था जातिय समीकरण

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget