एक्सप्लोरर

राजस्थान की 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की लिस्ट, जानें किसे कहां से दिया टिकट?

BJP candidates List 2024: राजस्थान की छह विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा. इसके लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है.

BJP candidates list for Rajasthan Assembly Bypolls 2024: राजस्थान की छह विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. आइए जानते हैं पार्टी ने किसे कहां से टिकट दिया है.

झुंझनू से बीजेपी ने राजेंद्र भांबू को टिकट दिया है. रामगढ़ से सुखवंत सिंह को मैदान में उतारा गया है. दौसा से जगमोहन मीना, देवली-उनियारा से राजेंद्र गुर्जर, खींवसर से रेवेंत राम डांगा और सलूंबर से शांता देवी मीना को टिकट दिया है. 

इन छह सीटों में से बीजेपी की एकमात्र सीट सलूंबर है. इस सीट पर अमृत लाल मीणा को जीत मिली थी. उनके निधन से यह सीट खाली हुई है. बाकी पांच सीट विपक्षियों की है. खींवसर सीट से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल ने विधानसभा का चुनाव जीता था लेकिन सांसद निर्वाचित होने के बाद उन्होंने यह सीट छोड़ दी. यहां से बेनीवाल करीब दो हजार वोटों के अंतर से जीते थे.

सतीश पूनिया को नहीं मिला टिकट
झुंझुनू से माना जा रहा था कि बीजेपी सतीश पूनिया को टिकट देगी लेकिन उनकी जगह राजेंद्र भांबू को टिकट दिया गया है. यहां से 2023 चुनाव में बृजेंद्र सिंह ओला ने चुनाव जीता था. उन्होंने बीजेपी के शुभकरण चौधरी को हराया था. वह बाद में झुंझुनू से लोकसभा सांसद निर्वाचित हुए. वहीं, दौसा विधानसभा सीट पर दो चुनाव से कांग्रेस जीतती आ रही है. य़हां से दोनों बार मुरारी लाल मीना ने चुनाव जीता था. मुराली लाल दौसा से लोकसभा सांसद चुने गए हैं जिस वजह से जून में यह सीट रिक्त हुई है.

कांग्रेस प्रत्याशियों से मिलेगी बीजेपी को टक्कर
देवली-उनियारा से कांग्रेस के हरीष मीना ने चुनाव जीता था. उन्होंने बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर को हराया था. हरीष मीना के संसद के लिए निर्वाचित होने पर सीट खाली हुई है. रामगढ़ सीट कांग्रेस विधायक जुबेर खान के निधन के बाद खाली हुई है. यह कांग्रेस की मजबूत सीट मानी जाती है. 

ये भी पढ़ें- राजस्थान में अभी ठंड आने में लगेगा इतना समय, पिछले 3 दिन से तेजी से बदल रहा तापमान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget