एक्सप्लोरर

Exclusive: राजस्थान भाजपा में टिकट मिलने का बड़ा आधार बनेगा 200 विधायकों का फीडबैक, जानें पूरा मामला

Rajasthan Election 2023: पिछले महीने राजस्थान में पांच राज्यों के 200 BJP विधायकों ने एक सप्ताह तक डेरा डाल रखा था. इन विधायकों ने यहां पर एक सप्ताह तक अपना समय दिया जिसके बाद उनका फीडबैक दिल्ली गया.

Rajasthan Election 2023: पिछले महीने राजस्थान में पांच राज्यों के 200 भाजपा विधायकों ने एक सप्ताह तक डेरा डाल रखा था. जिसमें दिल्ली से 8, हरियाणा से 24, गुजरात के 72, उत्तर प्रदेश 69 और उत्तराखंड से 27 विधायक थे. इन सभी विधायकों ने यहां पर एक सप्ताह तक अपना समय दिया और उसके बाद उनका फीडबैक दिल्ली गया, उसपर अब मंथन होने लगा है. भाजपा में यहां पर टिकट देने में लोकल फैक्टर भी देखा जा रहा है. अब इन्ही फैक्टर्स पर काम किया जा रहा है. सूत्रों की मानें तो अब प्रत्याशियों की नई लिस्ट बनाई जा रही है. जिसमें 200 विधायकों के फीडबैक का बड़ा असर दिख सकता है. पार्टी में अब उसी लाइन पर काम होने की चर्चा है. पुराने पैनल और नाम अब हट चुके हैं. 

कल हुई थी बैठक 

कल भाजपा कार्यालय में प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी नितिन पटेल, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर ने प्रदेश पदाधिकारियों सहित प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों की बैठक ली थी. इस दौरान चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने सभी जिला अध्यक्षों से चुनाव की तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया है. बैठक में अलग-अलग जिलों से आए जिलाध्यक्षों और प्रभारियों से चुनाव तैयारियों के संबंध में सुझाव भी लिए गए. प्रहलाद जोशी ने कहा कि सभी जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और प्रदेश पदाधिकारियों को विधानसभा स्तर के कार्यक्रम दिये गए हैं. इन सभी को कार्यक्रमों के हिसाब से समन्वय की जिम्मेदारी भी दी गई. 

यह करने आई थी विधायकों की टीम 

दरअसल, 200 विधायकों की टीम यहां पर काम करने आई थी. यहां पर टीम ने देखा था क्या भाजपा गुटबाजी में उलझी हुई थी या कुछ और बातें हो रही हैं. इन्हीं सभी चीजों से निपटने के लिए पार्टी ने यह रणनीति बनाई थी. राजस्थान में हर एक सीट पर एक-एक विधायक अगस्त माह में एक सप्ताह रहा. उस विधानसभा सीट की पूरी जानकारी जुटाया था. उसके बाद एक रिपोर्ट तैयार करके भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया था. यह काम वो गुपचुप तरीके से कर चुके हैं. उसके इस काम में लोकल स्तर पर पार्टी के लोगों का सहयोग भी रहा है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: भरतपुर में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान, ‘वोट फॉर नेशन’ थीम पर किया गया आयोजन 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जयपुर: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget