एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: जातिगत समीकरण साधने की कोशिश, क्या है दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा के डिप्टी सीएम बनने के सियासी मायने?

Rajasthan Politics: राजस्थान सहित तीन राज्यों में शानदार जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी लोकसभा चुनाव के तैयारियों में जुट गई है. बीजेपी जातिगत समीकरणों को साधने के लिए कई मजबूत कदम उठा रही है.

Rajasthan News: राजस्थान में भजनलाल शर्मा की सरकार में दो डिप्टी सीएम ने शपथ ली है. ऐसा पहली बार है जब राजस्थान में बीजेपी ने दो डिप्टी सीएम बनाये हैं. दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा के माध्यम से कई सियासी संकेत दिए जा रहे हैं. जिसमें पहली बार बीजेपी ने जयपुर राजघराने से किसी को डिप्टी सीएम बनाया है. पूरे राजस्थान में इसका असर भी माना जा रहा है. क्योंकि, अभी तक जयपुर राजघराने से किसी को न तो बीजेपी ने और न ही कांग्रेस ने डिप्टी सीएम बनाया था. 

दिया कुमारी को डिप्टी सीएम बनाकर बीजेपी ने महिला सशक्तिकरण कानून पर एक बड़ी पहल भी कर दी है. इस कदम को बीजेपी द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर क्षत्रियों को एकजुट करने का आह्वान भी माना जा रहा है. वहीं प्रेमचंद बैरवा के माध्यम से बीजेपी इसे बड़ा दांव मान रही है. पहली बार बीजेपी ने दलित को डिप्टी सीएम बनाया है. 

'दिया को मजबूत विकल्प मान रही बीजेपी'
दिया कुमारी राजस्थान के अलग-अलग तीन जिलों से विधायक और सांसद का चुनाव जीत कर एक बड़ा संदेश दे चुकी हैं. इतना ही नहीं इनके चुनाव जीतने के वोटों की मार्जिन बहुत बड़ा रहता है. इस बार भी राजस्थान में सबसे अधिक वोटों के अंतर से दिया कुमारी ने चुनाव जीता है. सवाईमाधोपुर, राजसमंद और जयपुर जिले के वोटर्स पर इनकी मजबूत पकड़ माना जाती है. दिया को बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व एक मजबूत विकल्प मान कर चल रहा है. रियासतों के जानकार जितेंद्र सिंह शेखावत का कहना है कि "दिया कुमारी ने लगातार कई चुनाव जीतकर यह संकेत दिया है कि उनकी राजस्थान की जनता में अच्छी पकड़ और स्वीकार्यता है. इस बात को परखने के बाद ही बीजेपी ने दस साल बाद दिया को अहम जिम्मेदारी दी है."

एससी वोटर्स को साधने के बीजेपी का प्लान
प्रेमचंद बैरवा को बीजेपी ने डिप्टी सीएम बनाकर एक मजबूत सन्देश दिया है. क्योंकि, इस बार बीजेपी को एससी वोटर्स ने खूब मतदान किया है. राजस्थान में एससी के लिए कुल 34 सीटें आरक्षित हैं. जिनमें से बीजेपी ने इसबार 22 सीटों पर जीत दर्ज की है और कांग्रेस 11 सीटें जीत पाई है. एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई है. ऐसे में बीजेपी एससी वोटर्स को मजबूती से साधने के लिए प्रेमचंद बैरवा को डिप्टी सीएम बनाकर एक संदेश दिया है. पिछले चुनाव में एससी सीटें कांग्रेस के पक्ष में गई थी. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने एससी वोटर्स को साधने के लिए बड़ा निर्णय लिया है. राजस्थान की राजनीति के जानकार डॉ. मनीष शुक्ला का कहना है कि बीजेपी को जातिगत समीकरण साधने पर यहां बड़ा फायदा हुआ है. आगे भी इसी समीकरण को मजबूत करना होगा. 

ये भी पढ़ें:

Rajasthan Crime News: पेट्रोल पंप लूटने की वारदात को पुलिस ने किया नाकाम, जंगल से हिस्ट्रीशीटर सहित 8 आरोपी गिरफ्तार

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget